
राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों की हवा आज और साफ होते ही ग्रैप-3 को भी हटा लिया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही ग्रैप-4 हटाया गया था।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली दरों (Tariff) में देरी का सीधा बोझ ग्राहकों की जेब पर पड़ता है। एक अधिकारी ने समझाया कि जब समय पर दरें नहीं बदली जातीं, तो वितरण कंपनियां पुराने रेट पर ही बिल वसूलती रहती हैं, भले ही उनकी अपनी लागत (जैसे बिजली खरीदना, ईंधन, ट्रांसमिशन या ब्याज) बढ़ गई हो।

गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड और रिहर्सल के कारण 22 और 25 जनवरी की रात 10 बजे से दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भारी और मध्यम वाहन कार्यक्रम खत्म होने तक गाजियाबाद सीमा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।

दिल्ली सरकार ने बढ़ते पलूशन के कारण ग्रैप-3 और ग्रैप-4 की पाबंदियों के दौरान पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का फैसला लिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना है।

मृतक महिला एक गृहिणी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है। फिलहाल इस कथित आत्महत्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि 1.6 लाख मजदूरों से संपर्क किया गया या उनका सत्यापन (verification) किया गया, लेकिन केवल 30,183 को ही भुगतान मिला, जो कुल 30.2 करोड़ रुपये के करीब है। कई लोगों के लिए तो राहत राशि बिल्कुल नहीं आई।

भरत ने हत्या को अंजाम देने के लिए 22 वर्षीय निखिल चावला को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। चावला को 50,000 रुपये एडवांस दिए गए थे। उसने 9 जनवरी को रचना यादव की पूरी रेकी की और अगले दिन 10 जनवरी को उनके घर के पास ही उन्हें बेहद करीब से सिर में गोली मार दी।

दिल्ली में लावारिस कुत्तों की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पशु प्रेमियों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पिछले तीन दशकों में दिल्ली में एक भी डॉग शेल्टर होम नहीं बनाया गया है।

Delhi Weather Warning: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी की रात से नया विक्षोभ एक्टिव होने से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश की पीली चेतावनी दी है।

जामिया के नए नियम के अनुसार, सुरक्षाकर्मी गेट पर वाहनों के स्टिकर को स्कैन करके उनकी जांच करेंगे। सही स्टिकर होने पर ही वाहन को कैंपस के अंदर जाने दिया जाएगा। बिना वैध स्टिकर वाले वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी और उन्हें कैंपस से बाहर कर दिया जाएगा।