
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मजेंटा लाइन एक्सटेंशन के केशोपुर से पुष्पांजलि तक छह किलोमीटर में हिस्से में इस माह ट्रायल शुरू होगा और दिसंबर में मेट्रो दौड़ने की उम्मीद है। इस रूट पर छह स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं, मजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो की 4 लाइनों से जुड़ेगी।

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत राजधानी में बन रहे दो नए कॉरिडोर गोल्डन लाइन और मजेंटा लाइन एक्सटेंशन का काम अपने तय समय से पिछड़ गया है। इनका निर्माण अब अगले साल ही पूरा होने की उम्मीद है।

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो का यह नया कॉरिडोर करीब 10 किलोमीटर लंबी सेंट्रल विस्टा मेट्रो लाइन का हिस्सा है। इसमें 4 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेंगे जिसमें इंडिया गेट, वार मेमोरियल-हाईकोर्ट, बड़ौदा हाउस और भारत मंडपम शामिल हैं।

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला से बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के बीच एलिवेटेड मेट्रो लाइन का निर्माण होगा। यह दिल्ली का चौथा डबल डेकर कॉरिडोर होगा, जहां नीचे सड़क, उसके ऊपर एलिवेटेड फ्लाईओवर और सबसे मेट्रो चलेगी। इस कॉरिडोर पर 10 स्टेशन बनाए जाएंगे।
Delhi Metro Golden Line Corridor Update : तुगलकाबाद-एरोसिटी तक दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन का काम तेजी से जारी है। 23.622 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर कुल 15 स्टेशन बनाए जाएंगे। उम्मीद है इस रूट पर नेब सराय से एरोसिटी के बीच मेट्रो पहले चलाई जा सकती है।
दिल्ली में मेट्रो फेज-4 के तहत अब इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शुरू होगा। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन परिसर में इस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगी। इस रूट पर रोजाना यात्रा करने वाले करीब डेढ़ लाख यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली मेट्रो का लाजपत नगर-साकेत कॉरिडोर कई मायनों में अलग होगा। 8.38 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर स्टेशन आकार में छोटे होंगे। इसके चलते यहां मेट्रो ट्रेनें भी 3 कोच की चलाई जाएंगी। इस लाइन पर कुल 8 स्टेशन बनेंगे, जिनमें से 7 एलिवेटेड होंगे।
फेज-4 प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2019 में मंजूरी दी थी, जिससे दिल्ली के बाहरी इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती दी जा सके। फेज-4 के तहत, दो रूट पर पहले ही काम पूरे हो चुका है और यात्रियों के लिए खोला भी जा चुका है।
लाइन-1 (रेड लाइन) और लाइन-8 (मेजेंटा लाइन) के बीच कनेक्टिविटी के लिए चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम चलते यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए एंट्री और एग्जिट के लिए गेट नंबर 1,3, 4 और लिफ्ट नंबर -4 का इस्तेमाल करें।
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) फेज चार के लिए 90 नए मेट्रो कोच खरीदेगा। जिससे छह कोच की 15 नई मेट्रो ट्रेनें तैयार हो सकेंगी। डीएमआरसी ने इन नई ट्रेनों के खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।