
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज विधानसभा में बताया कि उनकी सरकार राजधानी में चौबीस घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए 7000 किलोमीटर पानी की पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा। दिल्ली सरकार एवं जल बोर्ड भारत सरकार के सहयोग से हर घर तक जल पहुंचाने के लिए प्रतिबंध है।

दिल्ली जल बोर्ड ने एनजीटी को बताया कि यमुना को प्रदूषित करने वाले बारापुला नाले की 10 उप-नालियों को सफलतापूर्वक ट्रैप कर लिया गया है और 34 नए एसटीपी के जरिए सीवेज शोधन का काम तेज कर दिया गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहीन बाग में खुली सीवर लाइन से हो रहे रिसाव पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली जल बोर्ड को तुरंत मरम्मत करने और स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली जल बोर्ड ने 9 जनवरी को भी पानी न आने की जानकारी दी है। जल बोर्ड ने इसके पीछे भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई (flushing) को कारण बताया है। ऐसे में कल के लिए भी दिल्लीवाले पानी बचाकर रखें।

दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौशल राज शर्मा ने भी कर्मचारियों और इंजीनियरों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पानी के नमूने (सैंपल) इकट्ठा करने के लिए ज्यादा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

नई दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र में चोराला तालाब को गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यहाँ प्रतिदिन 10 लाख लीटर सीवरेज गिर रहा है। अनधिकृत कॉलोनियों और बारिश के पानी के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। सीवरेज नेटवर्क के कार्य सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

DJB Alert : दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों के करीब 15 से अधिक इलाकों में दो दिन तक पानी का संकट और गहरा सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा लोगों को बताया गया है कि 6 और 7 जनवरी को इन कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

दिल्ली के जनकपुरी और अशोक नगर समेत कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति से जनता परेशान है, वहीं जल बोर्ड की जांच में 33 सैंपल फेल पाए जाने के बाद एनजीटी की सख्ती पर पाइपलाइन बदलने का काम शुरू हुआ है।

दिल्ली जल बोर्ड 27 से 31 दिसंबर तक चंद्रावल नगर प्लांट में वार्षिक सफाई का आयोजन करेगा। इससे केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, संसद और अन्य क्षेत्रों में पानी की सेवा प्रभावित होगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 उपलब्ध रहेगा।

दिल्ली में एक दर्जन से अधिक इलाकों में 2 दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पानी की मुख्य लाइन पर इंटरकनेक्शन की वजह से दिल्ली कैंट, सागरपुर, आरके पुरम, वसंत विहार समेत कई प्रमुख इलाकों में पानी की बाधित रहने की सूचना दी गई है।