Delhi Election: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस और भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के घरों पर बिना नोटिस या एफआईआर के कथित छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आरोपों का समर्थन किया।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए बड़े आरोप लगाए हैं।
Delhi Election: दिल्ली में पंजाबी समुदाय को लेकर चल रही सियासत यूं ही नहीं है। दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री पंजाबी समुदाय से मदनलाल खुराना बने। पूरी दिल्ली में 18 फीसदी से अधिक पंजाबी समुदाय के लोग चुनाव नतीजों को प्रभावित करते हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और चुनावी वादा किया है। उन्होंने दिल्लीवासियों को वादा किया कि हम 5 साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।
क्या दिल्लीवाले 'पुरानी घोड़ी-नई चाल' पंसद करेंगे? दिल्ली चुनाव का नतीजा काफी हद तक इसी बात पर निर्भर करता है। करीब 20 सीटों पर दलबदलुओं को टिकट दिया गया है।
दिल्ली दंगल में तीनों प्रमुख दलों से चुनाव लड़ने वाले तीन चौथाई प्रत्याशी करोड़पति हैं। इस बार 155 करोड़पति प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों दलों से ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 2020 में हुए चुनाव में 153 थी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को लेकर एक बड़ी बात कह डाली। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राजनीति करनी नहीं आती। वह एक इंजीनियर हैं और उन्हें सिर्फ काम करना आता है।
Ballimaran Seat: बल्लीमारान सीट पर इस बार रोचक मुकाबला है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव के प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया है। वहीं, भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए युवा निगम पार्षद कमल बागड़ी को मैदान में उतारा है।
भाजपा के हमलावर होने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने कहा था कि रावण ने सोने के हिरण का रूप धारण किया था। अब भाजपा रावण के सम्मान में मेरे खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेता राक्षसी प्रवृत्ति हैं।'
दिल्ली चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में एकमत फैसला नहीं हो सका। दो जजों की बेंच ने अलग-अलग फैसला दिया जिसके बाद अब मामले को तीन जजों की बेंच के पास भेजा जाएगा।
Delhi Election: भाजपा और कांग्रेस लगातार कह रही है कि चुनाव जीतन के बाद भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। इसी बीच दिल्ली सीएम आतिशी ने बताया है कि कैसे सत्ता में वापसी पर केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
आरोप प्रत्यारोप के बीच बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं केजरीवाल और भगवंत मान पर 100 करोड़ रुपये की मानहानी का मुकदमा दर्ज कर रहा हूं। जानिए क्या है पूरा मामला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘बड़ी जीत’ के लिए टारगेट दिया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच अब मिडिल क्लास को साधने के लिए एक बड़ा दांव चला है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने केंद्र सरकार से मिडिल क्लास को राहत देने की मांग की है।
Delhi Election: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी जी कालकाजी से चुनाव लड़ रहे हैं, तब से पार्टी गुंडागर्दी और दहशत का माहौल बना रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि चुनाव वाले दिन वोटर्स को वोट डालने से रोका जाएगा।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने अब पंजाबी मतदाताओं को लेकर भी ऐसा ही दावा किया है।
Babarpur Seat: बाबरपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय जीत की हैट्रिक लगाने चुनाव मैदान में उतरे हैं तो वहीं, कांग्रेस ने उनके सामने आम आदमी पार्टी के टिकट पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके इशराक खान को चुनावी दंगल में उतारा है।
पहले झारखंड और फिर दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने खुले मंच से कैबिनेट छोड़ने की धमकी दी है।
‘लाइव हिन्दुस्तान’ से फोन पर बातचीत में कुलदीप मित्तल ने इसकी पुष्टि की। कुलदीप मित्तल ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से 10 लाख रुपए का बॉन्ड भरा था। उन्होंने कहा कि 10-10 लाख रुपए के दो बॉन्ड भरे गए थे, जिसमें से एक उन्होंने दिया था।
इस मुद्दे को बढ़ाते हुए बीजेपी ने एक बार फिर केजरीवाल को चुनावी हिंदू कहकर तंज कसते हुए घेरना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी कहानी।
Delhi Election 2025: कांग्रेस के लोकेश बंसल ने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इन लोगों में घोंडा से आप के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, संजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि चौधरी विजेंद्र औरभजनपुरा से निमग पार्षद और दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य रेखा रानी भी शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धोबी समाज को याद करते हुए कई वादों का ऐलान किया। इसमें धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड समेत कई वादे शामिल हैं। जानिए डिटेल।
मुफ्त बस यात्रा, मासिक स्टाइपेंड से लेकर एकमुश्त वित्तीय सहायता समेत तमाम तरह के वादे तीनों बड़े दलों ने दिल्ली के युवाओं और छात्रों से किए हैं। आइए जानते हैं कि किस दल ने कितना और क्या देने का वादा किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। इसमें युवा मतदाताओं को ध्यान में रखकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी सभा में रामायण कथा का जिक्र क्या किया, भारतीय जनता पार्टी को उन्हें घेरने का एक और मौका मिल गया है। भाजपा केजरीवाल के बयान को बड़ा मुद्दा बनाने में जुट गई है।
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक चुनावी सभा में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया, जिसको लेकर अब वह ट्रोल हो रहे हैं।
Delhi Election: दिल्ली की सत्ता की चाबी किसे मिलेगी इसका फैसला जनता पांच फरवरी को करेगी। लेकिन उससे पहले राजधानी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है।
देवली सीट से आप के बागी विधायक प्रकाश जारवाल ने भले ही नामांकन वापस लेकर पार्टी की चिंता कम कर दी, लेकिन हरि नगर में टेंशन बरकरार है। राजकुमारी ढिल्लों मैदान में डटी हुई हैं।