
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एटीएम ठीक कर रहे कंपनी के एक इंजीनियर की लोगों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 अवैध देसी पिस्तौलें, 16 जिंदा कारतूस और 31 चाकू बरामद किए। इसके अलावा चोरी की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से लापता हुए 28 वर्षीय एक यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार को आनंद विहार इलाके के जंगल में झाड़ियों से बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया।

दिल्ली के शकूरपुर गांव में अपनी बुजुर्ग मां की पिटाई कर रहे युवक की दो भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उसे घर में ही छोड़कर फरार हो गए थे। नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे हाल ही में विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने धमकी दी थी। कार में अकेले बैठे डीलर को हमलावरों ने करीब से गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन मामूली विवाद में 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद से इलाके में माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में लोग मुख्य आरोपी के घर पहुंच गए और तोड़फोड़-आगजनी को अंजाम दिया।
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में 22 फरवरी को हुए शूटआउट मामले में मास्टरमाइंड अरेस्ट हो गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्यारों ने 18 साल के इशांत को कोई और समझकर गोलियों से भून डाला था।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के जश्न के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन कैंटीन संचालक की उनके दोस्त हैप्पी और लिव-इन पार्टनर राखी ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पार्टी के बहाने बुलाकर उन्हें बंधक बनाया और लाश के टुकड़े कर यमुना नदी में फेंक दिए थे।
राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से 18 फरवरी को कथित रूप से अगवा किए गए 48 वर्षीय अनुरूप गुप्ता का शव दस दिन बाद 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मथुरा में कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई।