
दिल्ली पुलिस ने 5 दिसंबर को भारत नेपाल बॉर्डर पर अनिमेश झा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। ये वही अनिमेष झा है जिसने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर कोरोना महामारी के दौरान मिली राहत का फायदा उठाकर पड़ोसी देश फरार हो गया।

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके बुधवार को 4 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के वक्त आरोपी युवक नशे में धुत था।

दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि इन दोनों गैंग का तरीका अलग था, लेकिन ये लिफ्टों (Lifts) और एस्केलेटर (Escalator) पर मौजूद महिलाओं को निशाना बनाती थीं। दोनों मामलों में गहने, घड़ियां और नकद सहित 100% सामान की वसूली कर ली गई है, जिसका कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएटीएस टीम के एसआई गजेंद्र माथुर को सूचना मिली थी कि चोरी की गाड़ी बेचने के लिए गुरुग्राम सेक्टर 26 में डिलिंग होने वाली है। सूचना को पुख्ता करने के बाद इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीणा की टीम ने 29 नवम्बर को पुलिस ने सुनील उर्फ बंटी को दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने एंकर की तस्वीरों का उपयोग करके फर्जी प्रोफाइल बनाए और उन पर अपमानजनक तथा फर्जी कंटेंट अपलोड किए थे। एंकर को एक धमकी भरा फोन कॉल भी आया था।

यह मामला एक पीड़ित की शिकायत से शुरू हुआ, जिसने सोशल मीडिया के जरिए एक महिला 'एस' के झांसे में आकर ₹1.6 करोड़ खो दिए थे। यह गिरोह पूरे भारत में पीड़ितों को बड़ी रकम का चूना लगाने के लिए हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन निवेश जाल और धोखाधड़ी वाले विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफॉर्म चला रहा था।

दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद के चलते चार माह की एक गर्भवती बहू ने अपनी सास की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट की मनगढ़ंत कहानी सुना दी।

दिल्ली पुलिस ने म्यांमार में भारतीय युवाओं की ट्रैफिकिंग करने के आरोप में 2 लोगों को दबोचा है। इन पर ऊंची सेलरी का लालच देकर युवाओं की भर्ती करने और उनको म्यांमार में ट्रैफिकिंग करने का आरोप है।

दिल्ली में कम उम्र के बच्चों के बीच आपराधिक प्रवृत्ति की एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। राजधानी के कर्दमपुरी इलाके में नाबालिग लड़कों के बीच हुए एक झगड़े में 15 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

दिल्ली क्राइम एक्ट्रेस शेफाली शाह ने एक फिल्म में अपने से पांच साल बड़े अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था। अब शेफाली ने उस फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि तब उन्हें सिनेमा की उतनी समझ नहीं थी।