
गोरखपुर पुलिस ने 6 दिसंबर को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी। संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस ने संदिग्धों की निगरानी के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर में शांति बनी रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

लालकिले के पास धमाके के अहम आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की एनआईए हिरासत को पटियाला हाउस कोर्ट ने सात दिन और बढ़ा दिया है, जिस पर आतंकी हमलों के लिए ड्रोन में तकनीकी बदलाव कर मदद करने और रॉकेट बनाने की कोशिश करने का आरोप है।

लाल किला ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी जसीर बिलाल वानी की NIA कस्टडी 7 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। बीते 27 नवंबर को जसीर वानी को 7 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने लाल किला विस्फोट मामले की सुनवाई 6 महीने में पूरी करने के निर्देश की मांग वाली पूर्व विधायक पंकज पुष्कर की PIL यह कहते हुए ठुकरा दी कि ट्रायल अभी शुरू नहीं हुआ है और कोर्ट इस स्तर पर निगरानी का आदेश नहीं दे सकता है।

दिल्ली पुलिस ने पार्किंग अटेंडेंट को भी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है ताकि वे लावारिस या असामान्य वाहनों की पहचान कर सकें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई निगरानी कैमरे एडवांस वीडियो एनालिटिक्स से लैस हैं।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच कर रही एनआईए ने एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है जिसमें हमास जैसे खतरनाक तरीके इस्तेमाल किए जा रहे थे।

दिल्ली में बम धमाका करने की साजिश और धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से इसके कनेक्शन के खुलासे के बाद, स्थानीय पुलिस इस आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ करने की योजना बना रही है।

एनआईए ने सोमवार को दिल्ली बम धमाके मामले की जांच के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एनआईए ने यूपी और जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए ने मामले से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए। पूरी रिपोर्ट…

दिल्ली की एक अदालत ने आतंकवाद से संबंधित धनशोधन के एक मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सिद्दीकी को 19 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 13 दिन की हिरासत में भेजा गया था।

दिल्ली धमाके को अंजाम देने वाले डॉक्टरों के आतंकी मॉड्यूल की अहम सदस्य शाहीन सईद को लेकर कई नई बातें सामने आ रही हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि डॉ. शाहीन मॉड्यूल के दूसरे आरोपी डॉ. मुजम्मिल की बेगम थी।