
दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए 28 व्यस्त रूटों पर 56 विशेष इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी। इनमें 30 लेडीज स्पेशल और 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बसें शामिल हैं। बसों में सीसीटीवी, पैनिक बटन, बस मार्शल और पिंक स्मार्ट कार्ड जैसी सुविधाएं होंगी। इनका संचालन पीक आवर्स में किया जाएगा।

मोदी सरकार ने दिल्ली और एनसीआर के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को एक नई स्कीम को मंजूरी दी जिसके तहत पुराने बसों और ट्रकों को बदलने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

फर्रुखाबाद में एक युवक, सत्यम, घर से निकलकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गया। परिजनों को फोन पर उसकी स्थिति का पता चला, लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया। परेशान परिजन बस अड्डे पर पहुंचे, लेकिन सत्यम का कोई पता नहीं चला। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने से परिवार चिंतित है।

दिल्ली में बसों की कमी जल्द ही दूर होगी। राजधानी दिल्ली के लिए इसी साल केंद्र सरकार की ओर से भी 3323 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत मिलने वाली इन बसों में 500 इलेक्ट्रिक बसें महज सात मीटर लंबाई वाली होंगी, इन बसों को बेहद संकरे मार्गों पर चलाया जाएगा।
होली के मौके पर BSRTC दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से बिहार के लिए 23 फरवरी से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सरकार किराये में सब्सिडी दे रही है। यात्रियों को कम दाम में एसी सफर का आनंद मिलेगा।
दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मुफ्त बस यात्रा के लिए अब पिंक टिकट के बजाय जल्द ही NCMC कार्ड मिलेंगे। डीटीसी फरवरी से यह सुविधा शुरू कर सकती है जिसके लिए दिल्ली का आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा।
दिल्ली सरकार ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए डीटीसी के दो नए रूट 192A और 212A को हरी झंडी दी है, जिससे आनंद विहार और कश्मीरी गेट सहित 13 मेट्रो स्टेशनों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रति 1000 लोगों पर वाहनों की संख्या घट गई है। मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, तो वहीं बसों से सफर करने वाले लोगों में कमी आई है।
नीतीश कुमार की सरकार ने दुर्गा, दिवाली, छठ और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 सितंबर से 30 नवंबर तक देश के दूसरे शहरों से आने-जाने के लिए पूजा स्पेशल बसों के किराए में भारी सब्सिडी दी है, जिससे वो एक तिहाई तक सस्ता हो गया है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली-यूपी कॉरिडोर में बस कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रोजाना किफायती किराया दरों पर छह एसी अंतरराज्यीय बस सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।