
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी द्वारा आप नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने आर्थिक अपराधों में लिप्त नेताओं को बढ़ावा दिया है। इससे पहले भी कई आप नेताओं पर ऐसे आरोप लग चुके हैं।

दिल्ली भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के विकास, एआई, कौशल, मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन की जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि उनका पूर्वांचल प्रेम दिखावटी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी द्वारा पूर्वांचली युवक की हत्या के मामले में आप नेता केवल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार बी-ब्लाक में हुए हादसे में नौ लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की और कहा कि दिल्ली भाजपा इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में गैर संसदीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सचदेवा ने कहा कि मान का यह व्यवहार नया नहीं है और इससे भारत की गरिमा को ठेस पहुँचती है।
दिल्ली विधानसभा में आज विशेष सत्र का आयोजन हो रहा है। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने के विरोध में भाजपा सरकार विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे।
अब दिल्ली भाजपा में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का तीन साल का कार्यकाल मार्च में पूरा हो चुका है, जिसके बाद नए नामों पर मंथन शुरू हो गया है।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर अविश्वास प्रकट करने की निंदा की। सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को न्यायपालिका का कोई सम्मान नहीं है और कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए, न कि राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को पक्षपाती कहते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हें चिट्ठी लिखकर कहा कि उनसे न्याय की उम्मीद नहीं है और गांधी जी के सत्याग्रह पर चलने की बात कही। अब भाजपा ने पलटवार किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला राजस्थान दौरा इसी रणनीति का संकेत दे रहा है। खास बात यह है कि इस दौरे की शुरुआत टोंक से हो रही है वह सीट जिसे कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का मजबूत गढ़ माना जाता है।