
डब्लूपीएल 2026 के लिए गुरुवार को हुई मेगा नीलामी में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। विदेशी खिलाड़ियों में अमिलिया कर सबसे महंगी रहीं। कई खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ लगी और खजाने लुटाए लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए कोई बोली ही नहीं लगी। एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं।

विश्व कप 2025 की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की मांग WPL 2026 की नीलामी में चरम पर थी। दीप्ति शर्मा को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में अच्छी रकम मिली है, जिन्हें यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके तीन करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में स्टार ऑलराउंडर और महिला विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर छप्परफाड़ धन बरसा है। डब्लूपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज करने वाली यूपी वॉरियर्स को उन्हें अबकी साथ जोड़ने के लिए 3.2 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

महिला प्रीमियर लीग के लिए पहली बार होने जा रही मेगा नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इनमें 194 भारतीय और 83 विदेश खिलाड़ी हैं। कुल 5 टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और यूपी वॉरियर्स अधिकतम 73 स्थान को भरने के लिए बोली लगाएंगी।

महिला प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी। 5 टीमें। अधिकतम 73 खिलाड़ियों की जगह और नीलामी में हिस्सा लेंगी देश-विदेश की कुल 277 क्रिकेटर। अधिकतम 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा।

लॉरा वोलवार्ट और भारत की विश्व कप में जीत की नायिका दीप्ति शर्मा सहित कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुरुवार को दिल्ली में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगी। दीप्ति के अलावा क्रांति गौड़ और श्री चरणी को भी मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद है।

अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को पहली बार महिला विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली दीप्ति शर्मा का गुरुवार को आगरा में अपने घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान 10 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया गया।

महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हरफनमौला खेल से भारत को जीत दिलाने वाली आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा का गुरुवार को यहां जोशीला स्वागत हुआ। उनके वेलकम और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। बैंडबाजों की धुन के बीच नारे लगाए गए।

यूपी के आगरा की विश्व विजेता क्रिकेटर बेटी दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए गुरुवार को पूरा शहर उमड़ेगा। दीप्ति के सम्मान में 10 किमी लंबे रोड शो में शहर के क्रिकेट प्रेमियों संग स्कूली बच्चे, गणमान्य लोग, सामाजिक व खेल संस्थाओं के हजारों लोग शामिल होंगे।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम बायोडाटा पर ‘जय श्रीराम’ का किया।