
Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में पैरामेडिकल कार्यक्रमों

Ghaziabad News: दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद मेरठ रोड में शुक्रवार को वार्षिक करियर मेला 2026 आयोजित हुआ। इसमें देश-विदेश के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और करियर विकल्पों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. शिखा गुप्ता ने सीयूईटी और विषय चयन पर मार्गदर्शन दिया। मेले में डीपीएसजी सोसाइटी के यूनिवर्सिटी रेडीनेस प्रोग्राम की जानकारी भी साझा की गई।

CUET UG 2027 : सीयूईटी यूजी 2027 में परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी है। वन स्टूडेंट-वन डे एग्जाम लागू किया जाएगा। एक पेपर की अवधि 60 मिनट से घटाकर 40 से 45 मिनट किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय ने जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों की कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता कम करने के लिए एक मसौदा तैयार किया है। इसके तहत इन परीक्षाओं को साल में कम से कम दो बार आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण और प्रश्नपत्रों की कठिनाई स्तर की समीक्षा की सिफारिश की गई है।
छात्रों के हित में एनटीए ने डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। जिन अभ्यर्थियों का मूल स्कोरकार्ड खो चुका है, वे आवेदन कर सकते हैं। पहले स्कोरकार्ड डिजीलॉकर पर चेक करने की सलाह दी गई है। यदि वहां नहीं है, तो आवेदन पत्र भरना होगा।
निजी कॉलेज एसोसिएशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र छात्रहित में प्रवेश व्यवस्था खत्म करने की मांग देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 17 राज्यों के 235 छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों और 43 छात्र परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के 36 विद्यार्थी सर्वाधिक हैं, अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से प्रवेश हो रहा है, जिससे दूरस्थ राज्यों के छात्र भी आवेदन कर रहे हैं।
Om Chouksey NEET Success Story: फुटपाथ पर बैग बेचने वाले के बेटे ओम चौके ने आर्थिक तंगी को मात देकर एक साथ NEET, JEE और CUET जैसी तीन बड़ी परीक्षाएं पास कर मिसाल कायम की। सीएम मोहन यादव ने भी उनकी सराहना की।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की है। बीकॉम में गैर-सीयूईटी प्रवेश के लिए इंटर अनारक्षित वर्ग के लिए 55% और ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं। बीए में सभी इंटर पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। खेल, दिव्यांग और कश्मीरी विस्थापित छात्रों को भी अवसर दिया गया है।
बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमसीए पाठ्यक्रम के लिए 2026-27 सत्र की स्पॉट काउंसलिंग तीन सितंबर को होगी। यह काउंसलिंग सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। सीयूईटी योग्य छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और गणित विषय का होना अनिवार्य है।