
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को सूचना मिली कि विशनाराम मध्यप्रदेश में फर्नीचर का काम कर रहा है और उसने जोधपुर से भी कुछ कारीगर बुलाए हैं। टीम ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कारीगरों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया।

राजधानी लखनऊ में मोबाइल फोन की एक किस्त रुकन पर युवक को बंधक कर पीटने और खून निकलवाकर बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद केस दर्ज हुआ है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी में हाफ एनकाउंटर पर तल्ख टिप्पणी के साथ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने पूछा है कि पुलिस वालों को छर्रा तक नहीं लगता और अभियुक्त को हमेशा घुटने के नीचे गोली कैसे लगती है।

राजधानी लखनऊ में नकली नोटों का जखीरा पकड़ा गया है। नोटों संग पकड़े गए तीन तस्करों से पुलिस के साथ ही एटीएस और आईबी की टीमों ने भी पूछताछ की है। नोटों का कनेक्शन नेपाल और अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होने के शक पर जांच शुरू हो गई है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र में अभैदे गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में महिला और बच्चे का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नहर किनारे के रास्तों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है। पुलिस हत्या और शवों की पहचान की गुत्थी सुलझाने में जुटी है
बिजनौर पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 4 महीने पहले एके-47 और ग्रेनेड दिखाने वाले संदिग्ध आतंकी आकिब खान को पुलिस ने 'खिलौना' मानकर क्लीनचिट दे दी थी। एटीएस (ATS) की लखनऊ में हुई कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ कि उस युवक का आतंकी कनेक्शन है।
छात्रा का आरोप है कि थानेदार द्वारा झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक संबंध बनाए गए, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती थी तो किसी न किसी कारण से बात टाल दी जाती थी। सात वर्षों के बाद भी जब विवाह को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ तो उसे अपने साथ धोखे का एहसास हुआ।
आर्केस्ट्रा संचालक की ओर से मुर्गा खिलाने के बहाने छत पर ले जाकर उसे जबरन शराब पिला दी गयी। इसके बाद संचालक की ओर से उसे अपनी पार्टी के डीजे ऑपरेटर जीतेंद्र कुमार यादव और पिकअप चालक अशोक यादव के हवाले कर दिया गया।
पिंटू ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी ने हत्या करवाई। आरोपित महिला ने भूषण सिंह को छोड़ उसके छोटे भाई से शादी कर ली। एक साल पहले राजू सिंह की भी गोली मार हत्या करा दी। घर विवाद को ले अब भूषण सिंह की हत्या करा डाली।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजय कुमार संध्या के चचेरे भाई का फुफेरा साला है। भाभी के घर संध्या और अजय की मुलाकात पहली बार हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती थी। अजय, संध्य पर शादी करने का दबाव बनाता था और नहीं करने पर उसे तथा उसके भाई को गोली मारने की धमकी भी देता था।