
2027 वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि टीम इंडिया खिताब जीत सकती है। हालांकि, उन्होंने एक शर्त भी इसके लिए लगा दी है।

अश्विन ने भुवनेश्वर की वापसी पर खुशी जाहिर की है। उनका मानना है कि अगर भुवी न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छी गेंदबाजी और बेहतर फिटनेस बरकरार रखते हैं तो भुवनेश्वर और बुमराह वर्ल्ड कप में एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम को फील्डिंग और गेंदबाजी में सुधार करना होगा। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों विभाग में टीम कमजोर नजर आई।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि आगामी विश्व कप 2027 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए अब समय आ गया है कि प्रयोग करने की जगह वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ियों को नियमित मौका मिले।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव उनकी टीम के लिए बहुत कीमती है।
Cricket World Cup 2027 के लिए आईसीसी ने जो ग्रुप बनाए हैं। उनमें एक ग्रुप, ग्रुप ऑफ डेथ है, जिसमें थोड़ी सी कमजोर टीमों के लिए आगे के राउंड में जाना बेहद मुश्किल होने वाला है। इनमें बांग्लादेश की टीम शामिल है।
शुभमन गिल के अंदर आज भी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल नहीं जीत पाने की कसक है। उनका कहना है कि यह अधूरा काम है, जिसे हमें पूरा करना है। वर्ल्ड कप खेलने के ज्यादा मौके एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं मिलते हैं।
Cricket World Cup 2027 में एक या दो नहीं, बल्कि 3 बार भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है। दो बार तो पूरी तरह कन्फर्म लग रहा है, जबकि एक बार नॉकआउट में दोनों भिड़ सकते हैं।
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए बीसीसीआई खास प्लान बना रहा है। अगले साल होने वाले इस आईसीसी इवेंट से पहले भारत साउथ अफ्रीका में 6 मैच की वनडे सीरीज खेल सकता है।
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोमांच का तड़का लगाते हुए सुपर-7 के तौर पर नई स्टेज को शामिल किया है। सेमीफाइनल से पहले इसमें 7 टीमें क्वालीफाई करेगी।