
ईओयू सूत्रों के मुताबिक, गोपाल कुमार ने संपत्ति खरीद को लेकर करोड़ों रुपये का नकद भुगतान किया। दानापुर बाजार समिति के पास खरीदी गयी 1.25 कट्ठे के आवासीय भूखंड और दानापुर के लक्ष्मी कॉटैज में फोर बीएचके फ्लैट के लिए कुल 1.73 करोड़ रुपये का नकद भुगतान हुआ है।

बिहार के झाझा (जमुई) में तैनात एग्जीक्युटिव इंजीनियर गोपाल कुमार ने 16 साल की सरकारी नौकरी में काली कमाई से जमकर अवैध संपत्ति बनाई। भारी रकम कैश में भुगतान कर इंजीनियर ने पटना में फ्लैट, जमीनें, दुकानें खरीदीं।

झाझा में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर दो करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है। पटना और जमुई में उनके चार ठिकानों पर ईओयू की कार्रवाई की जा रही है जहां से चालीस लाख नगद, ज्वेलरी और प्रॉपर्टी के कागाजात बरामद किए गए हैं।

ईओयू के मुताबिक, अमरेंद्र कुमार ने अपनी गृहिणी पत्नी नीता कुमारी के नाम पर सिलीगुड़ी शहर की पॉश सोसाइटी में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 25 कट्ठा भूखंड खरीदा है। जिला अवर निबंधक ने 2021 में पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित मुख्य मार्ग पर राज अपार्टमेंट में 65 लाख रुपये से फ्लैट खरीदा है।
रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के सुपौल, पटना और छपरा के मढ़ौरा स्थित पैतृक आवास पर ईओयू टीम ने बुधवार को एक साथ छापेमारी की। सुपौल जिले में तैनात रजिस्ट्रार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।
सभी छात्रों का परीक्षाफल में प्रैक्टिकल का अंक जोड़ने और लंबित परीक्षाफल प्रकाशित करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। लिखित शिकायत की जांच कराने के बाद निगरानी के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया और अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
किशनगंज के नगर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन काली कमाई के मामले में अपने एसडीपीओ रहे डीएसपी गौतम कुमार से कम नहीं हैं। ईओयू की छापेमारी में अभिषेक के पास लगभग 20 करोड़ की संपत्ति के सबूत मिले हैं। पटना में आलीशान बंगला के अलावा छपरा से सिलीगुड़ी तक करोड़ों की जमीन इनके पास है।
महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर बागडोगरा निबंधन कार्यालय से जुलाई 2025 में रजिस्टर्ड कराई गई थी। इस नयी संपत्ति का खुलासा होने के बाद ईओयू ने गौतम कुमार को पुन: शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनको दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी।
किशनगंज एसडीपीओ के आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दर्ज मामले की छानबीन के दौरान ईओयू को कई माफिया और सफेदपोशों से उनके संबंधों की जानकारी मिली है। एसडीपीओ के नंबरों से दूसरे नंबरों पर दिन भर में 50 बार कॉल किए जाने संबंधित साक्ष्य मिले हैं।