मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच सुनवाई कर रही थी। याचिका में कहा गया था कि कोविड 19 वैक्सीन के बाद हुए कथित दुष्प्रभावों के चलते मृतकों के परिवार को मुआवजा दिया जाए।

कोविड-19 का बीमारी का इतिहास और टीकाकरण की स्थिति युवाओं और बड़ों दोनों में लगभग एक जैसी पाई गई। टीकाकरण और मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला। ये नतीजे दुनिया भर के वैज्ञानिक अध्ययनों से मेल खाते हैं, जो कोविड वैक्सीन को सुरक्षित बताते हैं।
एटा में कोरोना काल में मिले 54 वेंटिलेटर आज तक स्थापित नहीं हो सके हैं। यह वेंटिलेटर मरीजों की जान बचाने के लिए खरीदे गए थे, लेकिन अब तक किसी की जान नहीं बचा पाए हैं। गंभीर मरीजों को रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब हैं और लोगों को अन्य जिलों में जाना पड़ता है।

कोरोना का नया XFG वैरिएंट सामने आया है, जिसे 'स्ट्रेटस' भी कहा जा रहा है। इससे लोगों में डर का माहौल है। अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट के कई मामले सामने आए हैं। अमेरिका में यह ऐसे समय में आया है जब सर्दी जुकाम के मामले सबसे अधिक सामने आता है।

21 मार्च 2020 को व्हाट्सऐप पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें मौलाना साद कथित तौर पर अपने अनुयायियों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अवहेलना कर धार्मिक जमावड़े में शामिल होने की अपील कर रहे थे।

केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक की वजह से होने वाली अचानक मौतों में कोई संबंध नहीं है। ICMR और AIIMS की ओर से किए गए गहन अध्ययन के आधार पर मंत्रालय ने यह बात कही है।

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक की उम्र 73 साल और दूसरे 76 साल बताई गई हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के 44 नए केस भी सामने आए हैं।

कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट के बीच एक नई जानकारी सामने आई है। ICMR-NIV पुणे के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि भारत में अब सिंगापुर में पाए गए 'निम्बस वेरिएंट' के मामले भी सामने आए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह वेरिएंट दुनिया के एक तिहाई मामलों की वजह बन सकता है। निम्बस का शिकार कुछ मरीज इसके चलते गले में होने वाले दर्द की तुलना कांच के टुकड़ों को निगलने से कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार देर रात 27 वर्षीय गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है। बताया गया कि मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला गर्भवती हालात में शुक्रवार डिलीवरी के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।