
कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर दूसरा बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसके लिए उसने दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी है। इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कई राज्यों से लोग इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

मामले का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल निकेत खुद कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वह जोधपुर से पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जयपुर आया था। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान निकेत भी मारपीट में शामिल था।

सोशल मीडिया से निकलकर सड़कों पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी क्या आने वाले समय में चुनाव लड़ेगी? इसका जवाब सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुद दे दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया।

Tajinder Bagga on Abhijeet Deepke attack: जयपुर में अभिजीत दीपके पर हुए थप्पड़कांड के बाद भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा का 25 दिन पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। बग्गा ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही ऐसी घटना की भविष्यवाणी की थी। वहीं दीपके ने इसे मुद्दे से भटकाने की कोशिश बताया है।
जयपुर का यह थप्पड़कांड अब केवल मारपीट की घटना नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ चुकी है। समर्थक इसे लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि विरोधी पक्ष इसे अभिजीत दीपके की राजनीति के खिलाफ जनता के गुस्से के रूप में पेश कर रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक ने कहा- मैं राष्ट्रवादी हूं। किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हूं। उसने धमकाते हुए अंदाज में कहा- अभी बताऊं तेरे को क्या हूं मैं?
जयपुर में प्रोटेस्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला हुआ है। अभिजीत ने अपने ऊपर हुए अटैक पर रिएक्शन देते हुए कहा- 1 नहीं 10 थप्पड़ मारिए… जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा।
जयपुर के प्रदर्शन में भीड़ जरूर जुटी, लेकिन जिस तरह का जनसैलाब सोशल मीडिया पर दिखाई देता है, वैसा दृश्य जमीन पर नजर नहीं आया। यही कारण है कि राजनीतिक विश्लेषक फिलहाल कोई बड़ा निष्कर्ष निकालने से बच रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक उनके पास पहुंचा और थप्पड़ मार दिया।
पार्टी की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से तिरंगा, किताब और फूल लेकर आने की अपील की गई थी। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो