
जब बात CNG कारों की होती है तब मारुति सुजुकी इंडिया लिस्ट में सबसे आगे नजर आती है। इसकी दो वजह हैं। पहली ये कि कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा CNG कार हैं। दूसरा ये कि किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में इनका माइलेज सबसे ज्यादा होता है।
CNG Crisis: मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी सीएनजी पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। एक प्रमुख गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने के कारण सप्लाई ठप होने से वाहनों में गैस भरवाने में दिक्कतें हो रही हैं।

हुंडई इंडिया ने अपने इन्वेस्टर्स डे प्रेजेंटेशन में अग्रेसिव नए प्रोडक्ट योजना का खुलासा किया है। इसमें 2030 तक 26 नए लॉन्च शामिल हैं। इसमें बिल्कुल नए नेमप्लेट के साथ-साथ मौजूदा मॉडलों के अपडेट भी शामिल हैं। हुंडई ने 3 नई CNG-ऑपरेटेड कारें पेश करने की योजना का भी खुलासा किया।

काइगर के साथ रेनो ने इसी तरह की स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसमें सरकार द्वारा अप्रूव्ड, ऑफिशियली CNG रेट्रोफिटमेंट किट की पेशकश की गई है। यह सही दिशा में एक कदम है, लेकिन अपकमिंग B-MPV और C-SUV मॉडलों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है।

जुपिटर CNG कंपनी का पहला फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आने वाला स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। माना जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च भी कर दिया जाएगा। ये स्कूटर CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ेगा।

टाटा पंच जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में देख का नंबर-1 मॉडल है, उसके CNG वर्जन की रियल वर्ल्ड माइलेज की डिटेल सामने आई है। इस टेस्ट को ऑटोकार इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दिखाया है। ऐसे में आप भी इस छोटी SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब इसके माइलेज के बारे में जान लेना चाहिए।

टाटा मोटर्स के पास देश का तीसरा सबसे बड़ा CNG पोर्टफोलियो है। उसकी CNG कारों की बिक्री का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। खासकर कंपनी की डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी से कार में बूट स्पेस की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है।

CNG price hiked: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दाम ₹1-3 प्रति किलोग्राम बढ़ा दी हैं। दिल्ली में CNG ₹1/kg महंगी हुई,, जबकि अन्य शहरों (जैसे नोएडा, गाजियाबाद) में ₹3/kg की बढ़ोतरी हुई है।

बजाज ऑटो ने बीते साल दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 लॉन्च की थी। CNG से इसका माइलेज 100Km/Kg है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है।

आपके पास CNG कार नहीं है तब आप अपनी पुरानी कार को भी CNG में कन्वर्ट करा सकते हैं। इन दिनों मार्केट में कई कंपनियां आ चुकी हैं जो सर्टिफाइट CNG किट लगाती हैं। ये RTO अप्रूव्ड होती हैं। साथ ही, इनसे कार की वारंटी या इंश्योरेंस पर भी कोई असर नहीं पड़ता।