
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च को सम्मानित करेंगे। यात्रियों को एक लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति ने अनुदान राशि बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि यात्रा का खर्च काफी अधिक है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की समीक्षा की। योगी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इससे पहले योगी ने हनुमानगढ़ और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

बलरामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर के मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की और चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छांगुर जैसे कालनेमि को पनपने नहीं देंगे
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और हापुड़ विधानसभा में सड़कों के नवनिर्माण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति के लिए आभार जताया। उन्होंने कई संपर्क मार्गों के नवनिर्माण की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया में लाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि ईंधन का कोई संकट नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर निगरानी करने और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ में 13 मार्च को रक्षा मंत्री और सीएम योगी ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे। 299 करोड़ की लागत से बना यह 7 किमी लंबा मार्ग डालीगंज से समता मूलक चौक तक यातायात को सुगम बनाएगा। साथ ही परियोजना के अगले चरणों का शिलान्यास भी होगा, जिससे आईआईएम रोड से शहीद पथ तक का सफर आसान हो जाएगा।
यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में अमेठी और हरदोई के जिला समाज कल्याण अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। अमेठी के अधिकारी ने लिपिक को धमकाकर अपनी पत्नी के खाते में पैसे डलवाए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए चित्रकूट, फर्रुखाबाद, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अविलंब तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी ईद, चैत्र नवरात्र, रामनवमी और यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी धार्मिक आयोजन में 'नई परंपरा' की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश भर में साहसिक पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को न्योता दिया गया है ताकि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके। राज्य सरकार की ओर से इसमें 40 करोड़ तक की छूट दी जाएगी।