
किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इस परियोजना से 1457 एमयू बिजली पैदा होगी जो उत्तराखंड और हिमाचल के बीच ये बिजली आपस में बंटेगी।

योगी कैबिनेट ने प्रदेश के राशन कोटेदारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कोटेदारों को खाद्यान्न पर प्रति कुंतल 25 रुपये कमीशन की बढ़ोत्तरी की है। मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसकी मंजूरी मिल गई है।

विभिन्न विभागों के अभियंताओं की वित्तीय सीमा में इजाफा किए जाने के मसौदे पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक पर मुहर लगा दी गई।

यूपी के वकीलों को 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की को लेकर सीएम योगी ने ऐलान किया है। हाईकोर्ट में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बने चैंबर में मेंटेनेंस के लिए फर्नीचर और उपकरण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी सहयोग करने का भरोसा दिया।
सीएम योगी ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता और जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस स्तर पर लापरवाही पर सख्ती जताते हुए भू-माफिया और दबंगों पर कठोर कार्रवाई और जरूरतमंदों को योजनाओं व इलाज का लाभ देने को कहा
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान के 6वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने अंग प्रत्यारोपण केंद्र, 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड और एमआरआई समेत कई सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने डॉक्टरों से नई तकनीक व शोध अपनाने को कहा। योगी ने कहा कि साढ़े नौ साल में 9.5 लाख नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं।
रायबरेली के ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को समाज की जीवनशक्ति बताया। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के हमलों के दौर में गोस्वामी तुलसीदास ने रामकथा के जरिए समाज को एकजुट किया। योगी ने अकबर-तुलसीदास का किस्सा भी सुनाया।
यूपी चुनाव को देखते हुए लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और पार्टी की कमजोरियों के बारे में जाना। बारी-बारी से सबसे फीडबैक लिया गया।
मानव संपदा पोर्टल की दिक्कतों को दूर कर लिया गया है, जिससे अब पीडब्ल्यूडी के सैकड़ों कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। विभाग के सभी कर्मचारियों की पात्रता सूची भी लगभग तैयार हो गई है।
बलिया की 7 वर्षीय दिव्यांग रागिनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने उसके स्वास्थ्य, पढ़ाई और परिवार की जरूरतों की जानकारी लेकर मदद का भरोसा दिया। रागिनी का एक पैर से स्कूल जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसे दो ट्राइसाइकिल भी उपलब्ध कराई गईं।