
Amroha News: आजाद रोड की विवादित जमीन पर शोरूम के उद्घाटन को लेकर शाहिद अली और असद अली पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। विरोध के दौरान शाहिद अली ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत रोक लिया। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ बुलाया है।

सहारनपुर में पति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की उम्मीद लेकर देवबंद थाने पहुंची महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को अदालत ने 20-20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

20 साल पुराने रंगदारी मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने डॉन बबलू श्रीवास्तव को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया है। प्रयागराज की नैनी में जेल में बंद रहते हुए अपहरण केस में बबलू श्रीवास्तव का नाम आया था।

Kausambi News: जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षता में 12 दिसंबर को दीवानी न्यायालय, कौशाम्बी में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बैंक वसूली, एनआई एक्ट, बिजली, श्रम, जमीन और चालानी मामलों सहित अन्य समझौता योग्य वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने इसकी जानकारी दी।
Bhagalpur News: सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला अग्निशमन कार्यालय ने अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन बचाव पर मॉक ड्रिल आयोजित की। टीम ने अग्निशामक यंत्रों के इस्तेमाल, एलपीजी सिलेंडर की आग बुझाने, लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को एम्बुलेंस तक पहुँचाने और प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया। लोगों को सुरक्षित निकासी तथा आपात स्थिति में 101 या 112 पर कॉल करने की जानकारी दी गई।
छात्र आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत को बड़ी राहत मिली है। आगरा के सत्र न्यायालय ने दायर रिवीजन को निरस्त कर दिया है।
Gridih News: गिरिडीह के बदडीहा गांव में 4 डिसमिल जमीन पर कब्जे और मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई। खोरीमहुआ अनुमंडल न्यायालय ने कहा कि मामला जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा है, जिसका अंतिम फैसला धारा 163 के तहत नहीं हो सकता। फिलहाल शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं; स्थायी समाधान सक्षम सिविल न्यायालय के फैसले पर निर्भर करेगा।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के पेशकार संजय कुमार राय और कार्यालय परिचारी अखिलेश्वर प्रसाद ठाकुर शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सम्मान समारोह में न्यायालय के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Roorki News: रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के सहयोग से सिविल कोर्ट के बार कक्ष में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य धवन ने करीब 250 अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आंखों की जांच की। उन्होंने आंखों की देखभाल और नियमित जांच के महत्व पर जानकारी दी। शिविर में एसोसिएशन के पदाधिकारी, बार काउंसिल सदस्य और अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Lucknow News: सिविल कोर्ट के आसपास वकीलों के चैंबर और दुकानों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को अधिवक्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वकील जेसीबी के सामने खड़े हुए और कुछ जमीन पर लेट गए। विरोध के बीच करीब 211 चैंबर तोड़े गए। शराब की दुकान और अन्य दुकानों पर कार्रवाई न होने को लेकर भी विवाद हुआ। अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई और आवंटित दुकानों को नहीं तोड़ा गया।