
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने एलजेपी-आर प्रमुख चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि चिराग कुछ गलत नहीं करेंगे, उन्हें एनडीए में इज्जत मिलेगी।

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारा अभी नहीं हुआ है। उनकी पार्टी ने बीजेपी को अपनी चाहत (सीट की संख्या और लिस्ट) बता दी है। आपसी सहमति बनने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

चाचा पशुपति पारस को भतीजे चिराग पासवान ने वैशाली में तगड़ा झटका दिया है। रालोजपा के जिलाध्यक्ष समेत 105 कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की एलजेपी आर ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ में आस्था दिखाते हुए आज ये सभी साथी पार्टी से जुड़े हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में एलजेपी (आर) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शादी कर लेने की सलाह दे दी। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि चिराग पासवान एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैंं और हम जनता के हनुमान हैं।
पकड़े जाने के बाद उसने अपने भाई को बताया तो उसका भाई खगड़िया सांसद के पीए को साथ लेकर साइबर थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी कुंदन को छोड़ने का आग्रह किया पर जब उन्हें पता चला कि खगड़िया के सांसद को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज कुंदन ने किया है तो उन लोगों ने भी आरोपी से किनारा कर लिया।
एसआईआर पर आरजेडी और कांग्रेस को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री और लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हार के डर और बेचैनी में विपक्षी नेता गहन पुनरीक्षण को लेकर फर्जी बातें बताकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। अगर विपक्षी पार्टियों के बीएलए काम नहीं कर रहे तो यह उनके दल, उनके संगठन की कमजोरी है।
बिहार चुनाव को लेकर एनडीए का विधानसभा सम्मेलन 23 अगस्त से शुरू होगा। हर दिन 14 विधानसभाओं में सम्मेलन होगा। इसके लिए 14 टीम बनायी गई है। जिनका नेतृत्व एनडीए के वरिष्ठ नेता करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भी इसका हिस्सा होंगे।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं, वह एनडीए छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को खारिज किया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राघोपुर क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। यह विधानसभा चिराग के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में आती है।
चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी-आर को झटका लगा है। छपरा में पार्टी के 139 पदाधिकारियों और नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। सात ही जमुई से सांसद अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।