
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता विद्युत संयंत्र में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इस हादसे में 12 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

युवक का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तुरंत वायरल हो गया। वहीं उसके द्वारा किए गए इस हिम्मत भरे काम का असर भी हो गया और जो फाइल सालभर से अधिकारियों को नहीं मिल रही थी। वह कुछ ही घंटों बाद मिल भी गई।

छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए नया कानून लागू हो गया हैए जिसके तहत प्रलोभन या धोखे से धर्म परिवर्तन पर सख्त पाबंदी है। अब स्वेच्छा से धर्म बदलने के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य है। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने के साथ 7 साल से आजीवन कारावास तक की कड़ी सजा का प्रावधान है।
छत्तीसगढ़ में आसमान से आग बरस रही है। राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट विस्फोट मामले में तकनीकी जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बॉयलर फर्नेस के अंदर ईंधन के अत्यधिक संचय और दबाव के कारण यह धमाका हुआ था। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोग घायल हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां मोबाइल को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद मां-बेटी और एक नाबालिग ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू करने के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया था। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सबसे अधिक लोग छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से हैं।
वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 12 मजदूरों की मौत की खबर आ चुकी है। इस भयानक हादसे में 22 अन्य लोग घायल बताए गए हैं। फिलहाल हादसे की जांच जारी है, लेकिन इससे पहले आप समझिए आखिर बॉयलर होता क्या है? आखिर कैसे प्लांट की एक मशीन भाप बम बनकर चंद सेकेंडों में कई जाने ले लेती है।