
डिप्टी सीएम ने ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार हुए नक्सलियों की संख्या को पार कर जाएगी। सरेंडर करने वालों के आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2024 से छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों में 500 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं, जबकि इसी अवधि के दौरान करीब 1,900 नक्सली गिरफ्तार किए गए तो 2,500 से ज्यादा ने सरेंडर किया।

विष्णुदेव साय ने बजट को एतिहासिक करार देते हुए कहा कि बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि ये विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि जवान को कुछ दिनों पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था जिससे वह तनाव में में बताया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसी वजह से ये कदम उठाया।

सलीम राज ने गणतंत्र दिवस को लेकर कहा है कि राज्य की सभी दरगाहों, मस्जिदों, इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड के दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सलीम ने 15 अगस्त और 26 जनवरी पर ध्वजारोहण के अलावा मिठाई बांटने का भी समर्थन किया।

वीडियो वायरल होते ही छात्र कोनी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि अगर हॉस्टल मेस जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर किसी को चाकू से धमकाया जा सकता है तो इसका मतलब साफ है कि कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

एसपी ने बताया कि ‘उनपर कुल इनाम करीब 1.19 करोड़ रुपये है। अब तक 1230 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सली संगठन अब फाइनल स्टेज में हैं। बचे हुए नक्सली नेता और सदस्य या तो मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या सरेंडर कर रहे हैं।’

पीड़ित त्रिभुवन सिंह (34) काम खत्म करने के बाद तेलिबांधा स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी एक्सीडेंट हुआ। त्रिभुवन पेशे से एक डिस्क जॉकी (डीजे) हैं। टक्कर के बाद आरोपी कथित तौर पर दूसरी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।

चैतन्य शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए थे। चैतन्य को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। खास बात ये है कि कोर्ट ने उन्हें जमानत शराब घोटाले में फाइनल चार्जशीट दाखिल होने के बाद दी।

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में लाठी-डंडों से लैस प्रदर्शनकारियों ने घुसकर क्रिसमस ट्री और सजावट के सामान में तोड़फोड़ की, जिससे मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।