
साल 2025 खत्म होने को है, टीम इंडिया के लिए यह साल मिला-झुला रहा। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया ने साल की शुरुआत की। हालांकि साल खत्म होते-होते 10 खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

IPL 2026 Auction में सबसे महंगा इंडियन प्लेयर कौन सा होगा? इसकी भविष्यवाणी पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कर दी है। पुजारा ऑक्शन के दौरान टीवी पर नजर आएंगे और अलग-अलग टीमों की रणनीति बताते दिखाई देंगे।

चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिखभाई पाबरी ने आत्महत्या कर ली है। पाबरी बुधवार को राजकोट स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। एक साल पहले उनकी पूर्व मंगेतर ने संगीन आरोप लगाया था।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चेतेश्वर पुजारा का धैर्य उस समय जवाब दे गया, जब भारतीय टीम को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया 124 रनों का टारगेट चेज करते हुए 93 रनों पर ढेर हो गई।

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सिलेक्टर्स की नियुक्ति में आमूल-चूल बदलाव की सिफारिश की है। क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) रहाणे की सलाह मानेगा? वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने भी खुलकर अपनी बात रखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके चेतेश्वर पुजारा को पत्र लिखकर खेल में उनके योगदान की सराहना की। पुजारा ने प्रधानमंत्री को उनके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए धन्यवाद दिया।

चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि जब वह यूके में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री कर रहे थे तो उनका रिटायरमेंट लेने का कोई मूड नहीं था। फिर जब वह वापस देश लौटे तो उनका मन बदल गया।

रिटायर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि वे आगे अपने करियर में क्या करना पसंद करेंगे। पुजारा क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं। दो करियर उनके दिमाग में हैं। इनमें एक है कमेंट्री और दूसरा है कोचिंग।

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद युवाओं को 'बेशकीमती ज्ञान' दिया है। दिग्गज बल्लेबाज पुजारा को टेस्ट स्पेशलिस्ट होने के कारण अपने करियर में नुकसान झेलना पड़ा।

संजय मांजरेकर ने कहा है कि चेतेश्वर पुजारा का करियर बहुत आसान नहीं था। अपने करियर में उन्होंने बहुत संघर्ष किया। पुजारा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।