
मधेपुरा में बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस रंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोबाइल फोन छीनने आए बदमाशों ने बीच सड़क इस वारदात को अंजाम दिया।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को संभल में थे। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हक मांगा नहीं जाता, छीना जाता है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को पहली बार चंद्रशेखर आजाद का नाम लेते हुए निशाना साधा था। चंद्रशेखर ने भी इस पर पलटवार किया था।

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने सोमवार को बेतिया कोर्ट में सरेंडर किया। उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई। चंद्रशेखर ने 2023 में रामचरितमानस पर विवादित बयान देते हुए इसे समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। उन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है।

मायावती ने ईवीएम को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग के साथ ही बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। मायावती ने कहा कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होना चाहिए। ईवीएम में धांधली करके चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने नगीना से जिताया है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आसपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद अमीर आलम और बेटे नवाजिश आसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और बिजनौर की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी गाड़ी को आग लगाने की तैयारी की गई थी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि विरोध करने वालों को अपना राजनीतिक दल बनाकर लोकसभा-राज्यसभा में प्रतिनिधि भेजना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण विरोधी आंदोलन करवा रही है और जाति जनगणना से लोग डरे हुए हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए हिंसक प्रदर्शन, सड़क जाम या तोड़फोड़ की राजनीति नहीं करती। उन्होंने विपक्ष पर बहुजन समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया और युवाओं से मुकदमों व हिंसक आंदोलनों से दूर रहने की अपील की।
चंद्रशेखर ने महात्मा गांधी पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप भी लगाया। कहा कि मुस्लिम समाज के पक्ष में खड़े होने पर मिस्टर गांधी ने डॉ. अंबेडकर का विरोध किया था। हालांकि बाद में उन्हें कम्युनल अवार्ड मिला था। मुस्लिमों ने डॉ. अंबेडकर का साथ दिया था।
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि जिस सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी है संविधान की व्याख्या करने और न्याय सुनिश्चित करने की, वहां कमजोर वर्गों के जो मामले जाते हैं वो पेंडिंग पड़े रहते हैं या उन पे नेगेटिव ऑर्डर आते हैं।