
Bijnor News: चांदपुर रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन काट ली गई। महिला भैया दूज मनाकर अपने घर लौट रही थीं। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। घटना के समय बस स्टैंड पर पुलिस की ड्यूटी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की बात कही है।

Bijnor News: चांदपुर के गांव बकैना की पिंकी ने पड़ोसियों पर मकान के निचले हिस्से में ताले लगाकर कब्जा करने, मारपीट और घरेलू सामान गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति की बीमारी के दौरान लिए गए दो लाख रुपये के कर्ज के बदले मकान का एग्रीमेंट हुआ था। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कब्जा हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Bijnor News: चांदपुर के गांव चौधेड़ी स्थित क्रय केंद्र के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। दिनेश अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर नजाकत और उनकी पत्नी महजबी सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Bijnor News: बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर रौनिया के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल आयकर निरीक्षक संजू की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई ऋषभ के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद संजू को मेरठ रेफर किया गया था। उनकी मौत से फतेलोपुर गांव में शोक छा गया।
Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। पांडव नगर चौकी के पास गन्ने से लदे ट्रक ने पंकज कुमार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हल्दौर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में अब्दुल मन्नान और अल्फेज घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया।
Bijnor News: चांदपुर-पैजनिया मार्ग पर खेड़की के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गया। टक्कर के बाद बस पेड़ से जा भिड़ी और ट्रैक्टर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में बस चालक महेंद्र कुमार और ट्रैक्टर चालक सोमपाल सिंह तथा उनका पुत्र प्रीत कुमार घायल हुए। बस में बच्चे नहीं थे।
Bijnor News: - स्वगणना का कार्य 16 से 30 नवंबर तक तथा जनगणना का कार्य 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगाजनगणना प्रशिक्षण केंद्र का एसडीएम व तहसीलदार ने
Bijnor News: चांदपुर में भगवंत पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थिय
Bijnor News: चांदपुर थाना क्षेत्र के रवाना गांव निवासी पप्पू खां का परिवार मुंबई के बेलापुर में रहकर पाव भाजी और सैलून का काम करता था। सैलून में काम करने वाले 25 वर्षीय शाह आलम को एक सप्ताह पहले बुखार आया और उनकी हालत बिगड़ती गई। डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर किया, लेकिन रास्ते में रविवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को गांव में उन्हें दफनाया गया। शाह आलम की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक वर्षीय बच्चा है।
Bijnor News: चांदपुर के गांव तालिबपुर में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन और वांछित आरोपियों—अमान, साहिल और आदिल—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 26 अक्टूबर को नरेश ने 15 नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ परिजनों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और बाकी की तलाश कर रही है।