
रांची में जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। केंद्रीय सरना समिति ने छात्रों को समर्थन दिया है और सरकार के खिलाफ विरोध किया है। समिति ने निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया है।

SSC CGL Vacancy : एसएससी की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2026 एग्जाम के लिए इस साल देशभर से तकरीबन 31 लाख बेरोजगारों ने दावेदारी है। बिहार से सात लाख से ज्यादा ने आवेदन किया है।

बिहार की सेकेंड इंटर लेवल, सीजीएल समेत बड़ी भर्ती परीक्षाएं लंबित होने से 75 हजार से अधिक वैकेंसी अटकी हुई हैं। इससे करीब एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं।

इस बार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 के लिए 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें बिहार से 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का योगदान है। परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष व्यवस्थाओं की योजना है।
SSC CGL Vacancy 2026 Notification Changes : एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2026 के नोटिफिकेशन में इस बार बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्री और मेंस दोनों ही परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है।
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया। कुल 15118 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें 6458 अनारक्षित, 3832 ओबीसी, 2221 एससी, 1132 एसटी और 1475 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित पद शामिल हैं। चयन मेरिट और पद वरीयता के आधार पर किया गया है।
JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड में तकनीकी व विशिष्ट योग्यता वाले 615 पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। इनमें 4-4 बैकलॉग पद हैं। जेएसएससी ने गुरुवार को झारखंड तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया।
प्रयागराज में एसएससी (मध्य क्षेत्र) द्वारा सीजीएल परीक्षा 2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए पहचान सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की गई। 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिसमें 220 ने अपने पद को स्वीकार किया और 80 ने फ्लोट विकल्प का चयन किया, जिससे वे अगली राउंड में संभावित अपग्रेड के लिए पात्र बने रहेंगे।
प्रयागराज में कर्मचारी चयन आयोग इस महीने तीन भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल, जूनियर इंजीनियर और सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल अंत तक चलेगी। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में होगी। अगले महीने और तीन परीक्षाओं का विज्ञापन जारी होगा।
प्रयागराज। एसएससी ने सभी अभ्यर्थियों से सीजीएल-2025 की टियर-टू परीक्षा में पोस्ट/विभाग की विकल्प-सह-प्राथमिकता भरने को कहा है। टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था। अभ्यर्थी 9 मार्च से 12 मार्च तक अपनी प्राथमिकता भर सकेंगे। समय पर प्रेफरेंस न भरने पर चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।