
ट्राइटन वाल्व्स ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS के शेयरों के बुरे हाल हैं। टीसीएस के शेयर शुक्रवार को 6% से ज्यादा टूटकर 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर साढ़े पांच साल से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। TCS के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 43% से अधिक टूट गए हैं।

अवंती फीड्स के शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अवंती फीड्स के शेयर 5% से अधिक के उछाल के साथ 1489.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अवंती फीड्स के शेयर 10 दिन में 85% से अधिक उछल गए हैं।

नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में 14% से अधिक की तेजी के साथ 207.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है।

Muthoot Finance Share Price: मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को 11% से ज्यादा लुढ़ककर 3576.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। मुनाफा करीब दोगुना बढ़ने के बाद भी मुथूट फाइनेंस के शेयर बिखर गए हैं।

Share Market Live Updates 13 Feb.: सेंसेक्स 82709 के निचले स्तर को छूने के बाद अभी 962 अंक नीचे 82712 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 305 अंकों का गोता चुका है और अब 25501 पर आ गया है। सेंसेक्स में दो स्टॉक ही हरे निशान पर है। हिन्दुस्तान यूनीलीवर, इटरनल, इन्फोसिस, टीसीएस टॉप लूजर हैं।

Fitch Ratings: भारत 2026 में एशिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। एजेंसी को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.4 प्रतिशत की दर से विस्तार करेगी, जो फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे क्षेत्रीय देशों से आगे होगी।

नई सीरीज में 1,465 ग्रामीण बाजार और 1,395 शहरी बाजार शामिल हैं, जो 434 कस्बों में फैले हुए हैं। इसके अलावा, 25 लाख से अधिक आबादी वाले 12 कस्बों में 12 ऑनलाइन बाजार भी शामिल किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी बाजारों से मूल्य डेटा मासिक आधार पर एकत्र किया गया, जबकि ऑनलाइन कीमतें साप्ताहिक आधार पर ली गई हैं।

नए आंकड़ों के अनुसार अब महंगाई लगातार बढ़ रही है। नवंबर में सूचकांक 104.01 था, दिसंबर में 104.10 और जनवरी में बढ़कर 104.46 हो गया। पुरानी श्रृंखला के अनुसार भी दिसंबर में महंगाई 0.71 प्रतिशत से बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गई थी, जिससे संकेत मिल है कि महंगाई में बढ़ोतरी हुई है।

महारत्न कंपनी कोल इंडिया को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7166 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड देगी।