
बिहार सक्षमता परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों का अक्टूबर नवंबर के वेतन भुगतान से सत्यापन कर एडमिट कार्ड पर डीपीओ हस्ताक्षर करेंगे। शिक्षकों के डाउनलोड किए एडमिट कार्ड का सत्यापन कर डीपीओ अपलोड करेंगे।

बिहार के स्थानीय निकाय के हजारों नियोजित शिक्षकों के लिए यह नया साल निर्णायक साबित होगा। राज्य के लगभग 82 हजार शिक्षक अभ्यर्थी, जिन्हें अब तक राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है, उनके लिए यह वर्ष अंतिम अवसर होगा।

स्थानीय निकाय के शिक्षकों लिए अबतक आयोजित चार परीक्षाओं में कुल 3 लाख 19 हजार 747 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए है। इनमें से 2 लाख 66 हजार 786 (83.44%) शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

BSEB Sakshamta Pariksha Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा 2025 (चतुर्थ) का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल सफलता दर 33.02 प्रतिशत रही। इस परीक्षा में कुल 4932 शिक्षक सफल रहे हैं।

BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सक्षमता (एप्टीट्यूड) परीक्षा (तृतीय) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीईआईईडी) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

बिहार में सक्षमता परीक्षा-प्रथम पास करीब 10 हजार शिक्षकों की अब तक तकनीकी रूप से ज्वाइनिंग नहीं हुई है। ज्वाइनिंग नहीं होने से इन शिक्षकों को पिछले दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

बिहार की नीतीश कैबिनेट ने विशिष्ट शिक्षक नियमावली को मंजूरी दी है। नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनाने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा अब तीन के बजाय पांच बार होगी।

Sakshamta Pariksha : बिहार बोर्ड ने दूसरी सक्षमता परीक्षा की 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के कुल सात विषयों के लिए पुनर्परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया है।