
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आए चीनी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। समिट के दौरान पीएम मोदी द्वारा चीनी राष्ट्रपति से इज इट ओके पूछने से शुरू हुए इन दावों की लिस्ट पर रूसी मीडिया से आए एक वीडियो ने ब्रेक लगाया।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आने के बाद ईरान के एक पत्रकार ने कहा कि पीएम मोदी ने आसिम मुनीर की छुट्टी कर दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता में बुरी तरह फेल हुआ है।

ब्रिक्स के बाद चीन ने भी भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत की कूटनीति किसी भी अन्य के दबाव से मुक्त है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि इस अवसर का दोनों देश फायदा उठा सकते हैं।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह दिल्ली एयरपोर्ट से विमान में बैठने से पहले पीछे लौटते हैं। वह अपने भारतीय ड्राइवर से हाथ मिलाते हैं और थोड़ी देर बात करते हैं।
सरकार ने सोमवार को पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर फैलाई गई उस अफवाह का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में घातक विस्फोट हुआ है।
मोदी सरकार की नीतियों से नाराज होकर भाजपा का साथ छोड़ने वाले यशवंत सिन्हा ने कई सालों बाद केंद्र सरकार के किसी काम की तारीफ की है। उन्होंने दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन को सफल बताते हुए कहा कि भारत ने चीन के सामने भी मजबूती से अपनी बात रखी।
चीन ने ब्रिक्स के लिए अपना पांच सूत्रीय प्लान शेयर किया है। इसमें चीन ने व्यापार और तकनीक पर जोर देने की बात कही है। प्लान में कहीं भी आतंकवाद और वैेश्विक शांति को केंद्र में नहीं रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खनिजों का उपयोग हथियार बनाने और भू-राजनीतिक तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने होर्मुज की ओर इशारा करके कहा कि तनाव से आम आदमी भी दिक्कत में आ जाता है।
ब्रिक्स में ना आने को लेकर बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान ने तरह-तरह के बहाने बताए। यहां तक कहा गया कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं अब भारत की हनक देखकर वह संबंध सुधारने के लिए छटपटाने लगा है।
बंगाल से शुरू हुई शाकाहार और मांसाहार की बहस अब ब्रिक्स तक भी आ गई है। राहुल गांधी ने कहा कि केवल शाकाहारी भोजन परोसकर अपनी संस्कृति को छिपाने की कोशिश की गई है जबकि 80 फीसदी भारतीय मांसाहारी हैं।