
लंबे समय से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट पर अपमान करने और सही संवाद ना करने का आरोप लगाया है।
इंग्लैंड को एशेज सीरीज में मिली 1-4 से हार के बाद उनके पूर्व खिलाड़ी तिलमिलाए हुए हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से हार का विश्लेषण कर रहा है और टीम पर अपनी भड़ास निकाल रहा है।

England Head Coach Brendon McCullum: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड एशेज सीरीज समाप्त होने के बाद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को अल्टीमेटम दे सकता है। इंग्लैंड टीम सीरीज गंवा चुकी है।

एशेज सीरीज की हार के बाद इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ पर सवालिया निशान कम नहीं हुए। इस बीच इंग्लैंड के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने इच्छा जताई है कि वह इंग्लैंड की टीम के कोच बनना चाहते हैं।
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के प्रति अपना पूरा भरोसा जताया है। स्टोक्स ने कहा कि उनके और मैकुलम के बीच का तालमेल ही वह मुख्य वजह है जिससे इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने के नजरिए को पूरी दुनिया में बदल दिया है।
मेलबर्न में दो दिन का टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीत लिया। इसे पूर्व कप्तान ने लॉटरी बताया है, लेकिन उन्होंने कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स को चेतावनी दी है कि अब आपको एक दमदार टेस्ट एशेज में खेलना होगा।
इंग्लैंड की टीम ने एशेज गंवा दी है, लेकिन फिर भी जो रूट अपने कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा है कि हम हारकर भागने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने आलोचकों को भी जवाब दिया है।
इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज में हार मिली है। तीन ही मैच अभी तक हुए हैं और तीनों मैच टीम हार चुकी है। इससे भी ज्यादा फजीहत टीम की उस समय हुई, जब टीम पर गंभीर आरोप लगे।
इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले तीन मैच हारने के बाद सीरीज से हाथ धो बैठी है। ऐसे में क्या हेड कोच इस्तीफा देंगे? इस पर उन्होंने कहा है कि वह इस पद पर बने रहना चाहेंगे, क्योंकि ये फैसला उनके हाथ में नहीं है।
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने माना है कि शायद वह एशेज जैसी महत्वपूर्ण सीरीज के लिए अपनी टीम को सही तरीके से तैयार नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है।