
Shardiya Navratri Day 2, Maa Brahmacharini ki Katha: 23 सितंबर के दिन शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। आइए जानते हैं ब्रह्मचारिणी मां की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और कथा-

शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। हर दिन देवी के एक अलग रूप की पूजा का विधान है। दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से साधक को तप, संयम, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है।