
पूर्व प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कहा कि बाहरी और आंतरिक चुनौतियों के बावजूद डॉ. बी.आर. आंबेडकर द्वारा तैयार संविधान ने सात दशकों से भारत को एकजुट रखा है। उन्होंने स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को संविधान के आधारस्तंभ बताया और दूसरों की स्वतंत्रता का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। गवई बीएमसी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए संवैधानिक मूल्यों पर लिखी दो मराठी पुस्तकों के विमोचन में बोल रहे थे।

यूपी के बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए विवाद में पथराव के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बवाल में एसडीएम की गाड़ी समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सात थानों की पुलिस और पीएसी की एक प्लाटून गांव में तैनात कर दी गई है।

Gridih News: बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत के दामा गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

यूपी के देवरिया में आंबेडकर मूर्ति रखने और हटाने को लेकर हुए बवाल में प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। दारोगा और लेखपाल समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया गया है।
यूपी के देवरिया में खलिहान की जमीन पर आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल हो गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर पथराव किया गया। पुलिस ने भी बल प्रयोग कर मामले को किसी तरह शांत किया। डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय विवाद शुरू हुआ जब स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा के अनावरण का विरोध किया। प्रतिमा में आंबेडकर को एक पैर दूसरे पैर पर चढ़ाकर बैठी हुई मुद्रा में दर्शाया गया है।
संत शिरोमणि गाडगे की 150 वीं और बाबा साहेब की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया समारोह का उद्धाटन, बच्चों को उचित शिक्षा देने का आह्वान
यूपी के फिरोजाबाद जिले में 50 आंबेडकर प्रतिमाओं और पार्कों का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। फिरोजाबाद के करीब 50 पार्कों के दिन बदलने वाले हैं।मंडलायुक्त को पत्र पहुंच गया है।
अंग्रेजों और मुगलकाल से जुड़े 17 सड़कों के नामों को बदल दिया गया है। अब ये सड़कें भारतीय वीर योद्धाओं, महापुरुषों और सेना के जवानों के नाम से जानी जाएंगी। औलिया रोड का नाम 'छत्रपति शिवाजी मार्ग' और टक्कर रोड का नाम 'शस्त्र मार्ग' रखा गया है।
लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में 'भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर चेयर' के अंतर्गत 'भारतीय ज्ञान परंपरा का अन्वेषण और डॉ. बीआर आंबेडकर के विचार' विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन मई के दूसरे सप्ताह में जुबली हॉल में किया जाएगा।