
मजूबत इरादों की बदौलत ही स्मृति भारद्वाज ने ना सिर्फ एक बार बल्कि लगातार 2 बार बीपीएससी परीक्षा पास करके अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। यानी स्मृति को पहले बीपीएससी 69वीं में सफलता मिली फिर हाल ही में घोषित BPSC 70वीं परीक्षा में उन्होंने 160वीं रैंक हासिल की है और उनका चयन SDM पद के लिए हुआ है।

हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी किया। इस रिजल्ट में रक्सौल रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंटमैन राजू कुमार का चयन डिप्टी एसपी (DSP) पद पर हुआ है।

BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें कुल 2027 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस परीक्षा में झारखंड की बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत देवड़ी गांव के होनहार युवा अस्मित कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में 158वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होकर पूरे सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कदवा प्रखंड के सागरथ पंचायत के पूर्व मुखिया रामनाथ मंडल के पुत्र सोमनाथ (22) ने बीपीएससी की परीक्षा में 1467 वां स्थान प्राप्त कर सफलता पायी है। सोमनाथ की सफलता के साथ पूरे कदवा प्रखंड में खुशी की लहर है।
BPSC Topper Success Story: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक पाकर बीपीएससी 70वीं परीक्षा में टॉप किया है। वर्तमान में यूपी में असिस्टेंट कमिश्नर श्रद्धा अब बिहार में एसडीएम बनेंगी।
यूपी के प्रतापगढ़ के रानीगंज की रहने वाली श्रद्धा ने बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 1020 अंको की परीक्षा में 593 अंक मिले हैं। उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र साझा किया है और साथ ही छात्रों को सलाह भी दी है।
BPSC Success Story: मुजफ्फरपुर की रहने वाली जया ने आर्थिक तंगहाली के बावजूद दिल्ली में ट्यूशन पढ़ाकर तैयारी की और 70वीं BPSC परीक्षा में 934वीं रैंक लाकर DSP का पद हासिल किया है।
70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत राज्य सरकार के 27 विभागों में कुल 2009 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 12 पद और वित्त विभाग में वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के 6 पदों को शामिल किया गया था।
बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में उत्तर प्रदेश की श्रद्धा पांडे 593 मार्क्स पाकर टॉपर बनी हैं। वहीं, शशांक गौरव और आयुष बिजॉय दोनों ने 592 अंक हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि इस सूची की टॉप 100 में 45 महिला उम्मीदवार हैं। जबकि टॉप 10 में 5 महिला उम्मीदवारों का नाम है।