
बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 935 पदों के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवार ने आवेदन किया है।

BPSC AEDO Exam dates : बिहार लोक सेवा योग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान कर दिया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 के बीच तीन चरणों में आयोजित होगी।

BPSC Vacancy 2026: बीपीएससी ने एक साथ चार भर्तियां निकाली है। इनमें से तीन में लिखित परीक्षा नहीं होगी। एक भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे जबकि तीन के लिए आज 13 जनवरी 2026 से ही शुरू हो जाएंगे।

BPSC AEDO Admit Card dates : बिहार लोक सेवा योग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में 9.7 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 10 से 16 जनवरी तक तीन चरणों में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर केवल जिला आवंटित होगा।

महेशखूंट के जवाहर इंटर विद्यालय के अर्थशास्त्र शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने 70वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है। छह महीने पूर्व विद्यालय में योगदान देने वाले संतोष, गोगरी थाना क्षेत्र के राटन ग्राम के निवासी हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता अर्थशास्त्र में एमए है, और विद्यालय परिवार में उनकी सफलता से सभी खुश हैं।

BPSC 71th Exam: सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के तहत बीपीएससी 71वीं पीटी पास करने वाली सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी टीआरई एक से तीन तक के चयनित आरक्षित श्रेणी के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इन तीनों चरणों में आरक्षित श्रेणी के शिक्षकों के निवास, जाति और दिव्यांगता प्रमाणपत्र की जांच का आदेश दिया गया है।

दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) 2024 के आवेदकों में असमंजस की स्थिति है। 10 जनवरी को पीएटी का आयोजन संभावित है, जबकि उसी दिन बीपीएससी की परीक्षा और अन्य संस्थानों की परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इससे आवेदकों को पीएटी में शामिल होने में समस्या हो सकती है।

बिहार में अल्पसंख्यक समाज के छात्र-छात्राओं को डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए यह सुविधा मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय और हज भवन में उपलब्ध होगी। आवेदन 17 दिसंबर तक लिए जाएंगे, जिसमें महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

BPSC AEDO : बिहार लोक सेवा आयोग की एईडीओ यानी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा 3 चरणों में होगी। परीक्षा तीन चरणों में 10 जनवरी व 11 जनवरी 2026, 12 जनवरी व 13 जनवरी 2026 और 15 जनवरी 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी