
अलीगढ़ में फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह की जलालपुर स्थित हवेली को कब्जाने व बेचने का षड्यंत्र रचा गया है। अपनी आगामी फिल्म बयान के प्रमोशन के लिए आए चंद्रचूड़ ने सोमवार को हवेली पर मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे बहुत रंज है कि मेरे माता-पिता ने बहुत अन्याय सहा है।

ड्रग्स पार्टी मामले में पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर के बाई सिद्धांत कपूर को भी समन भेजा है। पुलिस ने इसके अलावा ओरी को भी 26 नवंबर को पेश होने का समन भेजा है।

90 के दशक की बॉलीवुड की एक्ट्रेस से अब महामंडलेश्वर बन चुकीं ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड से रिश्ते पर सफाई दी है। ममता कुलकर्णी ने कहा कि मेरा संबंध दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं रहा।

जाह्नवी हो या श्रद्धा, उनके कुछ साड़ी लुक्स इतने पसंद किए गए कि लगभग ट्रेंडसेंटर ही बन गए। आप भी आने वाले वेडिंग सीजन में उनका कोई ट्राई कर सकती है, लेकिन उससे पहले देखकर बताएं कि आपको किस एक्ट्रेस का अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आया।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने एक्टर क्रांति प्रकाश झा और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को स्टेट स्वीप आइकॉन बनाया है। मतदाता जागरुकता पर आधारित स्वीप अभियान में ये अहम भूमिका निभाएंगे।

आज हम बात कर रहे हैं 90 के दौर के कुछ फेमस ब्लाउज डिजाइन की जो आज भी उतने ही ट्रेंडी लगेंगे, जितने उस दौर में थे। अगर आप भी 90 के दशक का फैशन पसंद करती हैं, तो ये सदाबहार ब्लाउज पीस आपके वॉर्डरोब की शोभा बढ़ा देंगे।

RSS से जुड़ी पत्रिका में प्रकाशित लेख में कहा गया कि मोहनलाल अभिनीत ‘एल2 : एम्पुरन’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि हिंदू विरोधी और भाजपा विरोधी विमर्श फैलाने का जरिया है।

रान्या राव की जमानत याचिका पर सत्र न्यायालय में सुनवाई 19 मार्च तक स्थगित कर दी गई। अदालत ने डीआरआई के वकील को 19 मार्च तक आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया है।

फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वह दुबई से अवैध तरीके से सोना लेकर बेंगलुरु आ रही थीं। खबर आई कि गिरफ्तार रान्या ने हवाई अड्डे पर अधिकारियों को दी जाने वाली सुविधाओं का दुरुपयोग किया।

रान्या राव के चोटिल चेहरे की वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए नागालक्ष्मी चौधरी ने इसकी निंदा की। मगर, उन्होंने कहा कि आयोग तब तक कार्रवाई नहीं कर सकता जब तक उसे कोई शिकायत नहीं मिलती होती है।