कोहरे में लिपटे शहर के मैदानों में जब सुबह चार बजे युवाओं के कदम दौड़ते हैं, तो वह सिर्फ शारीरिक अभ्यास नहीं होता। वह देश के लिए कुछ कर गुजरने की तैयारी होती है। आज के अलीगढ़ के उस युवा की, जो अग्निवीर बनकर भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहता है।
शहर की सबसे व्यस्त और संवेदनशील सड़कों में शामिल रसलगंज रोड आज खुद बदहाली की शिकार है। यहां जाम अब कोई अपवाद नहीं, रोजमर्रा की मजबूरी बन चुका है। ई-रिक्शाओं की बेतरतीब कतारें, सड़क पर फैला अतिक्रमण और दुकानों का फुटपाथ से सड़क तक फैल जाना शहर का स्थायी जाम प्वाइंट बना दिया है।
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान और उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में स्थापित डॉ. आंबेडकर की सभी मूर्तियों की सुरक्षा के लिए व्यापक और स्थायी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रानी रामपाल, वंदना कटारिया, सलीमा टेटे और नवनीत कौर जैसी खिलाड़ी आज भारतीय महिला हॉकी की पहचान बन चुकी हैं। इन खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि संसाधन सीमित हों, तब भी हौसला मजबूत हो तो मुकाम हासिल किया जा सकता है।

जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मन में एक बार फिर गहरी बेचैनी है। वर्षों तक सरकारी सेवा कर जीवन का सबसे सक्रिय समय देश और समाज को देने के बाद जब सम्मानजनक जीवन का सहारा पेंशन बनती है। तब उसी पेंशन को लेकर असमंजस और अनिश्चितता पैदा होना पेंशनरों के लिए सबसे बड़ा मानसिक बोझ बन जाता है।

महानगर के वार्ड नंबर 8 स्थित गूलर रोड गली नंबर 4 मोहल्ला मारवाड़ी शहर के उन इलाकों में शामिल है जहां लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हिन्दुस्तान अखबार के अभियान बोले अलीगढ़ के तहत रविवार को टीम ने इलाके की पड़ताल की। जहां लोगों ने अपना दुख बयां किया।

अलीगढ़ में सड़कें अब सिर्फ खराब नहीं, जानलेवा हो चुकी हैं। शहर से लेकर देहात तक ऐसी कोई सड़क नहीं बची जहां गड्ढों ने खतरा न खड़ा किया हो। बारिश के बाद सड़कें और टूट गईं, लेकिन मरम्मत का नाम नहीं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कें एक मौसम तक नहीं टिक रहीं।

प्रगतिशील महिला किसानों ने कंधे से मिलाया कंधा,पहले खुद आत्मनिर्भर बनी, अब दूसरों को दे रहीं रोजगार,महिला किसान ने अपना एफपीओ बनाकर महिलाओं को जोड़ा,श्रीअन्न के उत्पादों को बनाकर बाजार में बनाई जगह, महिला किसानों का साल का लाखों रुपये का है टर्न ओवर,परा स्नातक होने के बाद भी चुना खेतीबाड़ी का रास्ता

अलीगढ़ इस सप्ताहांत एक अनोखे और शानदार नजारे का साक्षी बनने जा रहा है। ओजोन सिटी का फुटबॉल ग्राउंड द अलीगढ़ डॉग वैलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय डॉग शो में देश-विदेश की 46 शानदार प्रजातियों और दुलर्भ श्वानों की उपस्थिति से गूंज उठा है।

अलीगढ़ की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे ई-रिक्शा अब शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। बिना तय रूट, बिना स्टैंड और बिना पंजीकरण के चल रहे हजारों ई-रिक्शा न केवल ट्रैफिक जाम बढ़ा रहे हैं, आए दिन हादसों की वजह भी बन रहे हैं।