
प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अंतिम दिन गुरुवार को है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तारीख बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी थी। अब तक 46 लाख 92 हजार मतदाताओं में से 45 लाख 19 हजार के प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। 11 लाख 24 हजार मतदाता अनुपलब्ध हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा।

परिजनों का दावा है कि घटना के वक्त वह शराब के नशे में जरूर था, लेकिन मानसिक दबाव की वजह वही लगातार आने वाले ‘सर के फोन’ थे। मृतक का भाई दीपक बताता है कि सुनील ने मरने से पहले रास्ते में कहा, “सर बार-बार फोन कर रहे थे। दिमाग खराब हो गया।

प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लगभग ढाई लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रपत्र जमा किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जमा किए गए प्रपत्रों के चलते शहरों में डिजिटाइजेशन की गति धीमी हो गई है। एक ही विधानसभा क्षेत्र…

छिबरामऊ में बीएलओ ड्यूटी लगाने से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है और 10 दिसंबर से शुरू होने वाली छमाही परीक्षाओं की तैयारी भी अधूरी है। कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित हैं, जिसके कारण छात्रों को केवल एक शिक्षक द्वारा पढ़ाया जा रहा है।

उरई में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रामनगर की प्रधानाध्यापिका सीमा भारती की अनुपस्थिति में स्कूल बंद मिला। अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने के बावजूद बच्चों को पढ़ाई नहीं कराई गई, जिससे उनकी परीक्षा में सफलता पर सवाल उठ रहे हैं।

एट। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में चार महिला और दो पुरुष शिक्षक हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई है। इससे 250 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण परीक्षा कराने में समस्या होगी।

बिलग्राम में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की स्थिति खराब है। बीएलओ ड्यूटी और अन्य कामों में व्यस्तता के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बैफरिया के संविलियन विद्यालय में केवल दो शिक्षक और शिक्षामित्र हैं, जिससे कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि काम का बोझ अत्यधिक है।

बुधवार से हैं परिषदीय स्कूलों के बच्चों की छमाही परीक्षाएं 90 फ़ीसदी परिषदीय शिक्षकों की

फरीदपुर में सहायक अध्यापक मोर सिंह यादव की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि बीएलओ ड्यूटी के कारण वह डिप्रेशन में थे, जिससे यह हादसा हुआ।

सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, ‘कांग्रेस को मृत मतदाताओं या विदेशी नागरिकों के नाम हटाए जाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन फर्जी मतदाताओं या किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार शामिल करने जैसा कोई भी अनैतिक कृत्य नहीं होने दिया जाएगा।'