
एक छात्र ने क्रिप्टो और बिटकॉइन में निवेश करते हुए 2 करोड़ रुपये खो दिए, जिसमें एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके भाई के 40 लाख रुपये भी शामिल थे। रुपये डूबने के बाद, छात्र मुजफ्फरपुर भाग गया और एक किराए के मकान में छिपा रहा। अंततः समझौते के बाद, पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

जेल में बंद महाठग हेमंत शर्मा पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बिटकॉइन से करोड़ों जुटाने वाले शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति ईडी ने जब्त की है। इसने बिटकॉइन से 200 करोड़ जुटाए थे।

Bitcoin Price: अगर कीमतें और गिरती हैं तो बिटकॉइन को 55,000 डॉलर के स्तर पर मजबूत सपेार्ट मिल सकता है। अगर क्रिप्टो कानून आगे नहीं बढ़ पाता है तो बिटकॉइन को और कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ फोरेंसिक जांच में कई साक्ष्य मिले हैं। मवाना और मेरठ में आरोपियों का नेटवर्क सामने आया है, जहां सिम बॉक्स की सप्लाई एक ही जगह से हो रही थी। बिटकॉइन लेनदेन और हवाला नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।
हापुड़ में एक महिला ने फेसबुक पर प्रेम जाल में फंसाकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपी ने पीड़ित को बिटकाइनस में पैसे दोगुना करने का लालच दिया। जब पैसे वापस मांगने पर महिला ने धोखा दिया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bitcoin Price Today: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद क्रिप्टो मार्केट भी झूम रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 3 हफ्ते के हाई 72,841 डॉलर तक पहुंच गया है। ईथेरियम भी 7.5% उछलकर 2,273 डॉलर तक पहुंच गया।
Bitcoin: युद्ध का असर क्रिप्टो मार्केट पर भी देखा जा रहा है। बिटक्वाइन का दाम 68000 डॉलर के नीचे आ चुका है। लगातार तीन दिन से बिकवाली देखने को मिल रही है।
रामपुर में एक युवक के साथ 5.98 लाख रुपये की ठगी हुई। ठग ने खुद को बिट क्वाइन कंपनी और एसबीआई का मैनेजर बताकर युवक को निवेश के लिए लालच दिया। युवक ने अलग-अलग खातों में पैसे भेज दिए, लेकिन बाद में ठग ने सभी संपर्क तोड़ लिए। युवक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Bitcoin Price Today: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 23 फरवरी को एशियाई कारोबार में 65,000 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गई, जो आठ महीनों में इसका सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ की स्थिति को लेकर बढ़ी अनिश्चितता के बीच आई है।
क्रिप्टो मार्केट में भारी उथल-पुथल मची हुई है, जिसमें बिटकॉइन 1,26,000 डॉलर से गिरकर 65,000 डॉलर के स्तर से नीचे चला गया है। पिछले एक साल में इसमें 33% से अधिक की गिरावट आई है। विशेषज्ञ इसे 'ट्रंप फैक्टर' से जोड़ते हैं, जिससे बड़े निवेशकों ने पैसा निकालना शुरू कर दिया है।