
बिहार विधानसभा में विधायकों के सवालों पर सरकारी जवाब में पदाधिकारियों की गलत रिपोर्ट पर शुक्रवार को बवाल हुआ। विपक्ष तो विपक्ष, सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी अफसरों द्वारा गलत रिपोर्ट भेजने की जांच कराने की मांग कर दी।
बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के लिए स्पीकर ने चार घंटे की अवधि निर्धारित की है। सभी दलों को प्रति विधायक एक मिनट समय मिला है। लेकिन बीजेपी, जेडीयू और लोजपा को इसमें घाटा हो गया है।

नीतीश सरकार ने 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल से 30,694.74 करोड़ अधिक है। 5 नए एक्सप्रेस-वे, सिंगल लेन सड़कें डबल लेन होंगी। 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने, कृषि रोडमैप व निजी निवेश को बढ़ावा देने पर जोर है।

Bihar Budget 2026 Highlights: नीतीश सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार का बजट का आकार 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये है।

बिहार सरकार बैंकों के कामकाज की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाएगी, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त करेंगे। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने एसएलबीसी बैठक में कहा कि बैंकों की 100 अंकों पर रैंकिंग होगी। 40 अंक से कम लाने वाले बैंकों पर कार्रवाई और सरकारी धन रोकने का फैसला लिया जाएगा।

वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव 3 फरवरी को बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार का बजट पेश करेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित एनडीए की नई सरकार का यह पहला पूर्णकालिक बजट होगा।

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बजट 2026 से पहले मोदी सरकार से राज्य में उद्योगों को प्रमुखता देने की मांग की है। उन्होंने बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए विशेष पैकेज की भी मांग रखी।

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार भारत रत्न के काबिल हैं। वहीं, मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि इस मांग में बुरा क्या है। दरअसल, जेडीयू के वरीय नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न दिलाने की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिस पर सियासत गर्म है।

बिहार विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट की स्वीकृति को लेकर अपनी बात रख रहे वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के ज्ञान, विज्ञान और ईमान की बदौलत बिहार बेतहर हुआ। इस दौरान उन्होने लालू के चारा घोटाले की भी याद दिला दी।

नीतीश सरकार ने बुधवार को बिहार विधानसभा में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। लगभग 91 हजार 717 करोड़ रुपये के सप्लीमेंट्री बजट में महिला रोजगार योजना और मुफ्त बिजली के लिए सबसे ज्यादा राशि आवंटित करने का प्रस्ताव है।