
Bihar Weather: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को भभुआ, बक्सर एवं रोहतास जिले के एक-दो स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा कई जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

आदेश के अनुसार, सभी प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद और जबकि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा निजी कोचिंग संस्थानों में 11:30 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से जन जीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य का सबसे गर्म जिला गयाजी रहा जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather: रविवार को दिन में भले ही दिन का पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन लोगों को 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास (फीलिंग टेंपरेचर) हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में भी उमस से लोग परेशान रहे।
पटना आईएमडी के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हस्से, अंडमान द्वीप समूह एवं अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसका असर बिहार के मौसम पर पड़ने की संभावना है।
IMD Rain Alert, Weather Update 17 May: अगले सात दिनों तक यानी कि 17-23 मई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में भारी बारिश होगी। इसके अलावा भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार 17 मई, 18 मई एवं 20 मई को पूर्णिया जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 मई एवं 21 मई को मौसम साफ होने की संभावना बनी हुई है। येलो अलर्ट में तेज हवा बहने,मेघा गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना बनी रहती है।
Bihar Weather Today: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा व हवा का कम दबाव का क्षेत्र बने होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस वाली गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी है।
आज शुक्रवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather: मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि गुरुवार को आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर में करीब 55 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक के बीच कुछ जगहों पर ओले गिरने और बारिश के भी आसार हैं।