
बिहार में मुखिया, सरपंज समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को 60 दिनों के भीतर हथियार का लाइसेंस मिल जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा में इस संबंध में गृह विभाग के जरिए सभी जिलों के डीएम को निर्देश देने की बात कही।

बिहार विधानसभा में सोमवार को भाजपा के विधायक ही अपनी सरकार पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए नजर आए। मैथिली ठाकुर और जीवेश मिश्रा ने नीतीश सरकार के मंत्रियों को घेरा। वहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल के सदन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मांग करने पर विपक्ष ने चुटकी ले ली।
विधान परिषद में नीतीश कुमार द्वारा राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहने पर तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया है और उसमें डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों की चर्चा की है।

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। लंच के बाद दूसरी पाली में भाजपा एमएलसी देवेश कुमार ने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कुछ बोल दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष उनकी ओर लपक गईं। विवाद गर्माता देख आरजेडी के सदस्यों ने राबड़ी को रोका।

Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की स्थापना दिवस के मौके पर सेंट्रल हॉल में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सेंट्रल हॉल समारोह का उद्घाटन किया।

बिहार विधानसभा में विधायकों के सवालों पर सरकारी जवाब में पदाधिकारियों की गलत रिपोर्ट पर शुक्रवार को बवाल हुआ। विपक्ष तो विपक्ष, सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी अफसरों द्वारा गलत रिपोर्ट भेजने की जांच कराने की मांग कर दी।

बिहार में विधायकों को कैशलेस मेडिकल सुविधा पर विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार को भाजपा के विधायकों ने घेर लिया। सम्राट चौधरी ने मौजूदा व्यवस्था का बचाव किया, लेकिन कहा कि सबकी सहमति हो तो सरकार कैशलेस के लिए तैयार है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रुवार को विधानसभा में सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है। इस पर सदन में जोरदार शोरशराबा हुआ।

बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा में शपथ लेने के बाद जेल जाने से पहले मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार उन्हें दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा।

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के लिए स्पीकर ने चार घंटे की अवधि निर्धारित की है। सभी दलों को प्रति विधायक एक मिनट समय मिला है। लेकिन बीजेपी, जेडीयू और लोजपा को इसमें घाटा हो गया है।