
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। ठाकुरगंज स्टेशन से चलने के कुछ देर बाद ही अजमेर से किशनगंज जा रही गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट से सुरक्षा बल रात में घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर ट्रेन के इंजन में फंसी क्षतिग्रस्त बाइक को निकाला और तब उक्त एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।

गया रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। घटना गयाजी स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर हुई। यात्रियों की भीड़ सीट के लिए चलती हुई ट्रेन में ही चढ़ रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

हादसा का कारण क्या है? यह भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। ओएचई के अधिक झुकने से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुजफ्फरपुर जंक्शन से सभी दिशा के लिए परिचालन ठप है। यात्री ट्रेन, प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर फंसे है। ठंड में परेशान भी हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टैंक वैगन के पहिये में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। वैगन को दुरुस्त करने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है, ताकि रेल परिचालन जल्द सामान्य किया जा सके।
Bihar Train Accident: जिन ट्रेनों का रूट बदला है उनमें मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस, हावड़ा-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस शामिल हैं।
जमुई मालगाड़ी हादसे के तीसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि अप-डाउन दोनों ट्रैक से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटा दिया गया है। आज भी कई ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है। ट्रैकों की मरम्मत का काम भी जारी है।
रद्द होने वाली अप की 15 ट्रेनों में 10 मेमू एवं 5 मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इसी तरह डाउन की रद्द की गई 15 ट्रेनों में 9 मेमू एवं 6 मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों को दूसरे रूटों से डायवर्ट करके चलाया जा रहा है।
जमुई मालगाड़ी हादसे के तीसरे दिन भी पटना-हावड़ा रेल रूट ठप रहा। जिसके चलते 30 ट्रेनें रद्द हो गई। जबकि 81 ट्रेनें डायवर्ट की गई है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक कुछ ट्रेनों के परिचालन की संभावना है।
जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया। इस हादसे के चलते अप-डाउन दोनों ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल रेल मंडल के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।