
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि सभी शिक्षकों को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। उन्होंने टीचर ट्रांसफर पर बोलते हुए सदन में यह बात कही।

पहले भी शिक्षक स्थानांतरण नियमावली कैबिनेट में भेजी गई थी, लेकिन तब इसे लौटा दिया गया था। क्योंकि इसमें कई संशोधन की दरकार थी। अगस्त-सितंबर में तैयार प्रारूप में नियुक्ति की तिथि से अगले पांच साल तक दूसरे स्कूलों में तबादला नहीं करने का प्रावधान था।

बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। टीआरई 4 परीक्षा सितंबर 2026 में होगी, इसका रिजल्ट दो महीने बाद जारी किया जाएगा।

बिहार में अब राज्य स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अब प्रारंभिक कक्षाओं में बिना टीईटी के ही स्कूल टीचर बनेंगे। हालांकि, उन्हें केंद्र की सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।

Bihar BPSC TRE 4 Vacancy 2026 : शिक्षा विभाग टीआरई 4 में 45,198 पदों पर भर्ती करेगा। पटना जिले में कम सीटें हैं। इंटर में सबसे अधिक 16,774 पद हैं। रसायन शास्त्र में सबसे ज्यादा 3811 रिक्तियां हैं।

BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना मिल गई है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी। सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग से प्राप्त हुई।

सीवान जिले के बसंतपुर प्रखंड में प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले एक सरकारी शिक्षक को लोगों ने मुंह काला कर बाजार में घुमा दिया। शिक्षक पर एक नाबालिग छात्रा से रेप की कोशिश करने का आरोप है।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 : बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में 44000 शिक्षकों की भर्ती होगी। कक्षा 1 से 8 में 19 हजार, कक्षा 9 से 10 में 12 हजार और कक्षा 11 से 12 में 13 हजार पद होंगे। विज्ञापन अगले माह जारी होने के आसार हैं।

Bihar Teacher Recruitment: टीआरई 4 से शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद राज्य में शिक्षकों की संख्या बढ़ कर 6 लाख 40 हजार हो जाएगी। वर्तमान में राज्य में 29 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। चौथे चरण की नियुक्ति होने पर यह अनुपात लगभग 27 छात्रों पर एक शिक्षक का हो जाएगा

बिहार विधानसभा में टीचर ट्रांसफर पॉलिसी पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसमें पुनर्विचार किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों के परस्पर तबादले यानी म्युचुअल ट्रांसफर पॉलिसी का पोर्टल फिर से शुरू करने के भी संकेत दिए।