
Bihar Crime News: नालंदा के पुनहा गांव में गृह प्रवेश के भोज में जाते समय दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर 25 वर्षीय रवि की हत्या कर दी गई। 11 हिरासत में हैं।

बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के मदरसा गली में एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

देश स्तर पर नगर निकायों का स्वच्छता मूल्यांकन 2026 शुरू स्वच्छता मूल्यांकन की टीम ने शहर का किया स्वच्छता सर्वे स्वच्छता मूल्यांकन की टीम ने शहर का किया स्वच्छता सर्वे

बिहारशरीफ कोर्ट परिसर में मंत्री श्रवण कुमार ने अधिवक्ता संघ द्वारा नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन न्याय के लिए आए लोगों को राहत प्रदान करेगा। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर वकीलों ने मंत्री और सांसद का फूल मालाओं से अभिनंदन किया।
बिहारशरीफ के किसान कॉलेज में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने बीएससी और बीसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. दिवांशु ने कहा कि यह उनके शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास की यात्रा का सम्मान है। कॉलेज ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मलमास मेले के पहले शाही स्नान की तिथि 27 मई, दूसरे की 31 मई और तीसरे की 11 जून निर्धारित की गई है। सुरक्षा के लिए 24 घंटे दंडाधिकारियों और पुलिस की तैनाती रहेगी। प्रशासन ने 15 मई से 16 जून तक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है।
बंदोबस्ती में अनियमितता का आरोप लगाकर हाई कोर्ट में दायर की गयी थी रिट याचिक मलमास मेला : हाई कोर्ट ने डीएम को दिया फैसले का अधिकार
बिहार शरीफ के छबिलापुर हाईस्कूल के शिक्षक जैनेन्द्र कुमार को ओंदा हाईस्कूल में प्राचार्य बनाया गया है। बुधवार को छात्रों और स्कूल प्रशासन ने उन्हें विदाई दी। इस मौके पर कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।
मृतक शुभम अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में ही नींबू का एक पेड़ है। तेज हवा के कारण पेड़ से एक नींबू गिर गया। शुभम ने उसे उठा लिया। इसी बात पर पेड़ के मालिक गोरख मियां ने उसे इतना पीटा कि मौत हो गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मात्र 303 मामलों का हुआ निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में मात्र 303 मामलों का हुआ निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में मात्र 303 मामलों का हुआ निपटारा