
बेतिया, बेका। सिकटा अंचल के मध्य विद्यालय बलथर में पीएम पोषण योजना में अनियमितता पाए जाने पर प्रधानाध्यापक रामबाबू कुमार से ₹80,904 की वसूली का आदेश जारी किया गया है। जांच में छात्र संख्या में अंतर और अन्य अनियमितताओं का पता चला।

Biharsharif News: बिहार के खुदागंज थाना क्षेत्र के बरदाहा हाईस्कूल में छात्रों ने शिक्षकों पर लाठी-डंडों से हमला किया। परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करने से रोकने पर एक छात्र ने वीक्षक को मारा। इससे शिक्षक भयभीत हुए और 11वीं की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। 10 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

मटिहानी के नयागांव सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना 2026-27 की तैयारी के लिए मॉक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का प्रश्न-पत्र विनोबा ऐप द्वारा दिया गया। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने छात्रों को बधाई दी और नियमित मॉक परीक्षा के महत्व पर जोर दिया।

Araria News: नरपतगंज(अररिया) के सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में अवैध वसूली की शिकायत पर सहायक शिक्षकों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो वायरल हो गया। बीईओ ने जांच शुरू की है। शिक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर विद्यालय का माहौल सामान्य रखने का निर्देश दिया गया।
नवादा जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं ने हेडमास्टर पर छेड़खानी और गलत हरकत करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने हेडमास्टर को ऑफिस में बंद कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बिहार में 13 लाख बच्चे सरकारी विद्यालयों में इंटर की पढ़ाई करते हैं। इंटर स्तर पर मेडिकल, इंजीनियरिंग, एनडीए के सात-साथ रेलवे, बैंक में बड़ी संख्या में लड़के जाते हैं। निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बच्चे जाते हैं।
स्कूल की छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ गलत काम करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को बक्सर के ब्रह्मपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद अभी फरार है, जबकि हेडमास्टर को पुलिस एक दिन पहले ही पकड़ चुकी है।
बक्सर जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के कथित अश्लील वीडियो बनाकर दो शिक्षकों द्वारा यौन शोषण करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दबाने के आरोप में हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया, जिसका एक दिन पहले ही राजकीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ था।
माध्यमिक कक्षाओं में ऊपर जाने वाले बच्चों की संख्या कम होने को शिक्षा विभाग ने चुनौती के रूप में लिया है। कार्ययोजना बनायी गयी है। माध्यमिक कक्षाओं में सितंबर तक नामांकन की छूट दी गई है।
बिहार के सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है।