
नथुनी यादव ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने छह माह पूर्व गांव के ही अंगुर मुखिया उर्फ अजीत के साथ प्रेम विवाह कर लिया। छोटी बेटी की शादी में वह मायके आई थी। वापस ले जाने के लिए उसके ससुराल वाले विवाद कर रहे थे।

लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए पत्र लिखा है। उन्हें10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी गई है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। नीतीश 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं।

शादी की रस्म के लिए घर से करीब 50 महिलाएं मंदिर जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली महिलाओं की भीड़ में घुस गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बताशा देवी की मौत हो गई।

नीरज ने तेजस्वी यादव के सदन की कार्यवाही से बाहर रहने के लिए तेजस्वी यादव की खिंचाई करते पूछा कि अपने साथ हिस्ट्रीशीटर रमीज को साथ ले गए हैं क्या?

विनोद दास कुढ़नी विधायक और पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता के पीए बताए जा रहे हैं। गोली लगने के बाद आनन-फानन में विनोद दास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar Vidhan Sabha Highlights: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का पांचवे दिन शुक्रवार को समापन हो गया। इस सत्र में कुल पांच बैठकें हुईं। सत्ता और विपक्ष के बीच कई बार नोक-झोंक भी हुई।

Bihar AQI Today: बिहार में ठंड का कहर बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण भी अपने पैर जमाने लगा है। बीते 24 घंटे के भीतर सासाराम राज्य का सबसे प्रदूषित शहर बना रहा। राजधानी पटना की हवा भी खराब स्तर में दर्ज की गई।

भागलपुर में गुरुवार को दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे मौसम सामान्य हो गया। हालांकि, रात के तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने 3 अक्टूबर को हाजीपुर स्टेशन से चोरी हुए छह माह के बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे को चकसाहो के अनिल और गुड़िया के पास से खोजा गया। अनिल और गुड़िया ने बच्चे को 3.5 लाख में खरीदा था। मामले में एक नर्स और अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सीतामढ़ी में दो बदमाशों ने मर्चेंट नेवी के कार्यरत अभिषेक यादव को ठगी का शिकार बना लिया। अभिषेक ने पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि बदमाशों ने उसे सीतामढ़ी पहुंचाने का झांसा देकर उसके दो मोबाइल फोन और 18 हजार रुपये ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।