
Nitin Nabin: इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा में मीडिया को बताया था कि नितिन नवीन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा की पहली पाली के सत्र में भाग लेंगे।

Pappu Yadav LIVE: सांसद पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने संवाददाताओं से कहा, 'हमें बताया गया है कि जिला न्यायाधीश के ईमेल पर बम की धमकी मिली है। इसके कारण सांसद की जमानत अर्जी पर अब कल से पहले सुनवाई नहीं हो सकेगी। मेरे मुवक्किल को एक और दिन जेल में बिताना होगा।'

पहली बार राज्य के बुद्धिस्ट सर्किट में भागलपुर शामिल हुआ है। बिहार टूरिज्म के ब्राउजर में विक्रमशिला भग्नावशेष को स्थान मिला है। इसके साथ ही बिहार के बुद्धिस्ट सर्किट में शामिल होने वाले जिले आठ हो गए हैं।

औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने कहा, 'इस घटना में एकमात्र जिंदा बची लड़की के बयान के मुताबिक, परिवार के सदस्यों द्वारा लड़कों के एक ग्रुप के साथ मिलने से डांटने पर सभी ने एक साथ जहर खाने का फैसला किया था।'

Bihar Weather: पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि रविवार शाम से जिले में अधिक ठंड के हालात बने हुए हैं। इसी के असर से कोहरे में अचानक से बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को भी इसके जारी रहने की संभावना है।

बारात में शामिल होने यूपी से आए दूल्हे के बॉस ने अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग की थी, जिसमें एक बाराती की मौत हो गई। आरोपित हथियार लेकर फरार है, लेकिन उसकी गाड़ी से इटावा (यूपी) का लाइसेंस मिला है।

इस मामले में कादिराबाद, बाघ मोड़ व बेला दुर्गा मंदिर के पास बवाल करने वाले 43 नामजद व 40 से 50 अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम, आगजनी व तोड़फोड़ करने के आरोप में विश्वविद्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पिंटू ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी ने हत्या करवाई। आरोपित महिला ने भूषण सिंह को छोड़ उसके छोटे भाई से शादी कर ली। एक साल पहले राजू सिंह की भी गोली मार हत्या करा दी। घर विवाद को ले अब भूषण सिंह की हत्या करा डाली।

मृतका की नानी के बयान पर मामला दर्ज कर पिता समेत परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

घटना की जांच कर रहे एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि अब तक जिन लोगों का डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना लिया गया है, उनमें से किसी का मृतका के कपड़े से मिला स्पर्म से मिलान नहीं हो पाया है।