
मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून के कारण पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी दी।

यूपी में शनिवार को मॉनसून पूर्वांचल में पूरी तरह सक्रिय रहा। गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, चंदौली और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसमें गोरखपुर के बर्डघाट में सबसे अधिक 141.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Bihar Weather Today: आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जुलाई से मौसम का सीन बदल जाएगा। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बिहार के 25 जिलों में कल (शुक्रवार 17 जुलाई) को मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने पटना से भागलपुर तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी है। मॉनसून के कमजोर पड़ने से अन्य जगहों पर मूसलाधार बरसात फिलहाल नहीं होगी।
यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार समेत कल कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक देखने को मिलेगी।
बिहार में कल 14 जुलाई मंगलवार को उत्तर बिहार में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 4 जिलों में ऑरेंज, तो 8 में येलो अलर्ट जारी किया है। पटना समेत आसपास के इलाकों में आंधी, बिजली का खतरा बना रहेगा।
कटिहार और किशनगंज में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि अररिया, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहने और राज्यभर में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में केवल कुछ स्थानों पर तेज हवा चली और हल्की बारिश दर्ज की गई।