डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तीन और अंचलाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। उन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा में व्यवधान डालने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने के साथ कोर्ट की अवमानना का आरोप है।

लोजपा (रामविलास) के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के दावेदार नहीं हैं। बिहार में नई एनडीए सरकार में सिर्फ मुख्यमंत्री बदला जाएगा, सरकार एवं कैबिनेट का स्वरूप पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, कैबिनेट में मौजूदा चेहरों को बदलकर कुछ नए नेता शामिल किए जा सकते हैं।

-पूर्व कुलपति के निधन पर मंत्री लेशी सिंह ने जतायी शोक संवेदना पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत

बिहार सरकार ने सीतामढ़ी के डुमरा अंचलाधिकारी डौली कुमारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जैसे मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के आदेशों का पालन न करना और वित्तीय प्रबंधन में लापरवाही। उन्हें बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन करने पर निलंबित किया गया है।
मधुबनी जिले के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालयों में नामांकन का रास्ता खुल गया है। बिहार सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन 1 मई 2026 तक किए जा सकते हैं, और प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
संदीप कुमार मधुबनी। 13 अप्रैल को 50 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन होगा। यह अवसर आठवीं से ग्रेजुएशन पास युवकों के लिए है। जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 17,000-25,000 रुपये वेतन तथा ईएसआई, पीएफ जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता।जिसमें उपस्थित चिकित्सकों ने बिहार में 26 अप्रैल को होने वाले हैनिमैन जयंती एवं राज्य सम्मेलन आइडियल होम्योपैथिक ऑर्गेनाइजेशन का होने जा रहा है जिसमें जहानाबाद से...
आदर्श जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनी में शुक्रवार को तीरंदाज़ी खेल के खिलाड़ियों के लिए एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का ट्रायल आयोजित किया गया। बिहार सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत खेल कौशल के विकास के लिए यह प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले दावा किया था कि बिहार सरकार का खजाना खाली है और उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है। हालांकि, बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने दावा खारिज करते हुए कहा कि तेजस्वी को सैलरी और सभी बकाया का भुगतान किया जा चुका है।
बेगूसराय के स्कूल में शराब को 'कोल्ड ड्रिंक' समझकर चौथी के छात्र द्वारा पीने की घटना पर मानवाधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्कूल के शौचालय से 204 लीटर अवैध शराब बरामद होने के बाद एनएचआरसी ने बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।